ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Accident: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में एक की मौत; बाइक पर सवार थे चार लड़के Bihar Road Accident: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में एक की मौत; बाइक पर सवार थे चार लड़के INDIA AI IMPACT SUMMIT 2026 में गूंजा देसी दम: ‘Sarvam Edge’ करेगा बिना इंटरनेट के AI काम, गूगल Gemini और ChatGPT को टक्कर देने का बड़ा दावा Bihar News: बिहार में 1 बिलियन डॉलर निवेश की मंजूरी, एडीबी के साथ राज्य को मिलेगी वैश्विक पहचान Bihar News: बिहार में 1 बिलियन डॉलर निवेश की मंजूरी, एडीबी के साथ राज्य को मिलेगी वैश्विक पहचान Bihar News: बिहार के घूसखोर क्लर्क पर गिरी गाज, DM ने ले लिया बड़ा एक्शन; रिश्वत लेते निगरानी ने रंगे हाथ किया था अरेस्ट Bihar News: बिहार के घूसखोर क्लर्क पर गिरी गाज, DM ने ले लिया बड़ा एक्शन; रिश्वत लेते निगरानी ने रंगे हाथ किया था अरेस्ट Patna firing : पटना के बोरिंग रोड पर फायरिंग से दहशत, युवक को बदमाशों ने मारी तीन गोली; गंभीर रूप से घायल Bihar News: रक्सौल वासियों की पुश्तैनी जमीन से जुड़े विवाद का मुद्दा विधानसभा में उठा, BJP विधायक ने सरकार से की यह मांग... Bihar Crime News : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत; गांव में पसरा मातम

Bihar Education News: बिहार के एक भ्रष्ट DEO को मिला इनाम ! करोड़ों की वसूली करने वाले 'अफसर' को बना दिया पटना का RDDE, CM नीतीश के खास MLA ने शिक्षा मंत्री के पसीने छुड़ा दिए...

बिहार विधानसभा में बेंच-डेस्क खरीद घोटाले का मामला गरमा गया। नालंदा के तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी पर गंभीर वित्तीय गड़बड़ी के आरोप सिद्ध होने के बावजूद उन्हें पटना प्रमंडल का आरडीडीई बनाए जाने पर जेडीयू विधायक जितेंद्र कुमार ने सरकार को घेरा।

Bihar Education News, Bihar Bench Desk Scam, Nalanda DEO Scam, Patna RDDE Appointment, Bihar Vidhan Sabha News, JDU MLA Jitendra Kumar, Sunil Kumar Education Minister, Nitish Kumar Government, Bihar C

17-Feb-2026 11:43 AM

By Viveka Nand

Bihar Education News: बेंच-डेस्क खरीद में करोड़ों का घोटाले करने वाले जिला शिक्षा पदाधिकारी को सरकार ने सम्मानित किया. जिसने जमकर माल बनाया नीतीश सरकार ने उसे इनाम के तौर पर पटना प्रमंडल का आरडीडीई बना दिया. इस मुद्दे पर आज बिहार विधानसभा में सरकार घिर गई. जेडीयू के ही विधायक ने शिक्षा मंत्री को घेर लिया.

भ्रष्ट अफसर को मिला इनाम 

नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के अस्थामा से जदयू विधायक जितेंद्र कुमार ने शिक्षा विभाग की पोल खोल कर रख दी. उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान कहा कि अधिकारियों ने मंत्री जी को भ्रामक जानकारी दी है. नालंदा जिले में तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बेंच-डेस्क में खरीद में भारी घोटाला किया था . जिला निगरानी समिति के द्वारा इसकी जांच की गई थी. जिसमें दोष सिद्ध हुआ. तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी दोषी पाए गए. फिर भी उन्हें रिवॉर्ड के तौर पर पटना का आरडीडीई बना दिया गया. यह गंभीर मामला है. क्या,सरकार ऐसे अधिकारी को निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही करने का विचार रखती है?

तत्कालीन डीईओ को निलंबित करते हुए राशि वसूली जाए

इस पर मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि माननीय सदस्य जवाब से संतुष्ट नहीं हैx. हमें अलग से भी इस संबंध में जानकारी दी है. हम लोग इसको मुख्यालय स्तर पर समीक्षा करेंगे. अगर गलती या गबन का मामला आता है तो कार्रवाई करेंगे. इस पर प्रश्नकर्ता जेडीयू विधायक ने कहा कि डीएम, उप विकास आयुक्त ने जांच किया था और तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी दोषी पाए गए थे .बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी की गई थी. फिर भी इन्हें क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक (आरडीडीई) बना दिया गया. इसलिए तत्काल निलंबित किया जाय साथ ही इनके द्वारा नाजायज वसूली की गई है, क्या इसे वसूली की जाएगी? 

सत्र खत्म होने के बाद जांच कराएंगे

इसके बाद फिर से शिक्षा मंत्री ने जवाब दिया कि पूर्व में जो जिला शिक्षा पदाधिकारी दोषी पाए गए थे, उन मामलों में हम लोगों ने सख्त कार्रवाई की है,केस किया है, निलंबित किया गया है.. विधानसभा का सत्र खत्म होने के बाद अपर मुख्य सचिव के स्तर पर हम इसकी जांच कराएंगे.