पटना से बड़ी खबर: सांसद पप्पू यादव को तीनों मामलों में मिली जमानत, किसी भी वक्त जेल से निकलेंगे बाहर Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Patna Crime : पटना में जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक ने उतारा मौत के घाट ENGINEERING CAREER: 40 की उम्र में भी बन सकते हैं इंजीनियर, इंटर में नहीं था PCM तब भी हैं रास्ता, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च
13-Feb-2026 11:16 AM
By Viveka Nand
Bihar School News: बिहार विधान परिषद में आज सरकारी स्कूलों में बेंच-डेस्क खरीद में हुए भारी घपले का मुद्दा उठा. प्रश्नकाल के दौरान राजद सदस्य अब्दुल बारी सिद्दीकी ने यह सवाल उठाया. इसके बाद भाजपा सदस्य नवल किशोर यादव ने सरकार को घेर लिया. भाजपा एमएलसी ने कहा कि बेंच-डेस्क खरीद में बड़ा घोटाला हुआ है, कार्रवाई हेडमास्टर पर की जा रही है. हेडमास्टर से जबरदस्ती सिग्नेचर ले लिया गया. पेमेंट तो जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से हुआ है.ऐसे में जिला शिक्षा पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.
इस पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि हां यह सही है कि बेंच-डेस्क खरीद का भुगतान डीईओ कार्यालय से हुआ है. अगर डीईओ ने प्रधानाध्यापक से जबरदस्ती सिग्नेटर कराया गया है तो सूचना दें, कार्रवाई होगी. लेकिन सभी प्रधानाध्यापक को यह रिपोर्ट तो देनी ही होगी कि बेंच-डेस्क की गुणवत्ता कैसी है. पहले भी कई डीईओ के खिलाफ कार्रवाई की गई है. बेतिया, किशनगंज, मोतिहारी के डीईओ पर कार्रवाई की गई है. हमलोग किसी भी डीईओ को संरक्षण नहीं देते हैं.
भाजपा सदस्य नवल किशोर यादव ने कहा कि डीईओ जबरदस्ती हेडमास्टर से दस्तखत कराना चाहते हैं. बिल्ली को दूध की रखवाली करने का जिम्मा दे दिया गया है. शिक्षा मंत्री एक उच्च स्तरीय जांच टीम बनाएं, सूबे के डीईओ का नेक्सस चल रहा है. माल खाय डीईओ और कार्रवाई हेडमास्टर पर हो. यह नहीं चलेगा. नालंदा के एकंगरसराय में बड़ा खेल किया गया है.इसकी जांच कराई जाय.