DESK:सोमवार को मध्य प्रदेश के खजुराहो पहुंचे बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा कथावाचक धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बिहार की सुख-समृद्धि और उन्नति का आशीर्वाद मांगा।
बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर धीरेन्द्र शास्त्री के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि "आज खजुराहो (मध्य प्रदेश) की पावन धरा पर पूज्य श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज (श्री बागेश्वर धाम सरकार) के दर्शन कर उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
उन्होंने आगे लिखा कि पूज्य गुरुदेव के श्रीचरणों में नमन करते हुए बिहार की सुख-समृद्धि, उन्नति और प्रत्येक प्रदेशवासी एवं देशवासी के मंगलमय जीवन के लिए आशीर्वाद मांगा।"