Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी को हटा दिया है. शिक्षा सेवा के सात अधिकारियों को विभिन्न कार्यालयों में प्रतिनियुक्त किया गया है. इस संबंध में शिक्षा विभाग ने 5 नवंबर को आदेश जारी किया है.


जिला शिक्षा पदाधिकारी, रोहतास मदन राय को अगले आदेश तक निदेशक BSEB के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया है. जबकि औरंगाबाद डीपीओ मनीष कुमार सिंह अगले आदेश तक जिला शिक्षा पदाधिकारी, रोहतास के पद पर प्रतिनियुक्त रहेंगे. 



वहीं,कटिहार के कार्यक्रम पदाधिकारी निशीथ प्रणीत सिंह को सीतामढ़ी पीओ के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया है. अवधेश कुमार को सीतामढ़ी कार्यक्रम पदाधिकारी के पद पर डेपूटेशन किया गया है. नितेश कुमार को सारण, रवि शाष्त्री को भोजपुर और नीलम राज को भागलपुर में बतौर कार्यक्रम पदाधिकारी तैनात किया गया है.