ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / patna-news / बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने...

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी

पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस समारोह के दौरान ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी स्टॉल में लगे बासी फूल देखकर नाराज हो गए। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सरकारी काम में लापरवाही पर सवाल उठाए।

22-Mar-2026 10:18 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बिहार दिवस के मौके पर पटना के गांधी मैदान में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाये गये हैं। वही ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा भी स्टॉल लगाया गया। जिसका उद्घाटन मंत्री अशोक चौधरी ने किया। 


इस दौरान अपने विभाग के स्टॉल में 3 दिन पुराने फूल को देखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी उन पर भड़क उठे जिनके जिम्मे यह काम दिया गया था। अशोक चौधरी स्टॉल में लगे फूल को देखकर कहने लगे की बेटी की शादी में भी ऐसे ही फूल लगाओगे? तुमसे 5 साल हम बड़े हैं, हमें समझाओगे? उन्होंने आगे कहा कि गलत बात है..फूल का काम हम नहीं जानते हैं क्या? बासी और तीन दिन पुराना फूल लाकर लगा दिये। देखिये आपसे हम 5 साल बड़ा हैं, हमको अक्ल नहीं है क्या? सरकारी काम इस तरह से कर देते हैं, अपनी बेटी को वियाह होगा तो फ्रेश फूल लगा देगा और सरकारी काम में 3 दिन पुराना बासी फूल लगा दिया है। 


स्टॉल का निरीक्षण करने के दौरान मंत्री अशोक चौधरी उस समय नाराज हो गए, जब उन्होंने वहां लगे फूलों को देखा। उन्होंने पाया कि स्टॉल में तीन दिन पुराने और बासी फूल लगाए गए हैं, जिस पर उन्होंने संबंधित कर्मियों को जमकर फटकार लगाई। नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि क्या इसी तरह के फूल आप अपनी बेटी की शादी में लगाएंगे? उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि निजी कार्यों में लोग ताजे और अच्छे इंतजाम करते हैं, जबकि सरकारी काम में लापरवाही दिखाना गलत है। अशोक चौधरी ने साफ तौर पर कहा कि इस तरह की अनदेखी स्वीकार्य नहीं है और सरकारी आयोजनों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।