ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Railway : बिहार के इस जिले को मिली बड़ी सौगात, 137 KM नई रेल लाइन से जुड़ेगा शहर , 621 करोड़ की परियोजना से बदलेगी अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी! BIHAR POLICE : “पुलिस ने मारा” की अफवाह… और फिर तांडव, छीनी SLR राइफल ! CCTV से सामने आया सच, जानिए फलका थाना कांड ममाले का क्या है असली कहानी Bihar Politics : इस्तीफे से पहले बड़ा दांव! दिल्ली में इस दिन नीतीश कुमार की हाई लेवल मीटिंग, क्या इस बैठक में तय होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री ? BIHAR NEWS : ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में 12 साल के छात्र की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने कहा- ये हादसा नहीं हत्या BIHAR POLICE : बिहार पुलिस अब होगी और ताकतवर, करोड़ों की लागत से खरीदी जाएंगी 4000 आधुनिक पिस्टल; क्या इससे अपराध पर लगेगा लगाम? Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान!

Home / bihar / patna-news / Bihar Dental Counci : बिहार डेंटल काउंसलिंग में पूर्णकालिक बहाली पर मंत्री का...

Bihar Dental Counci : बिहार डेंटल काउंसलिंग में पूर्णकालिक बहाली पर मंत्री का बड़ा एलान, जल्द ही मिलने वाली है यह सुविधा

बिहार डेंटल काउंसलिंग में पूर्णकालिक बहाली और पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन करने की तैयारी चल रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने दी बड़ी जानकारी।

13-Feb-2026 11:06 AM

By First Bihar

Bihar Dental Counci : बिहार विधानसभा बजट सत्र में आज यानी शुक्रवार को जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो प्रश्न कल के दौरान भाजपा के विधायक विनय बिहारी ने यह सवाल किया कि बिहार डेंटल काउंसलिंग में पूर्ण कालिक बहाली के लिए मंत्री का क्या विचार है और पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन करने की क्या योजना है ?


इसके बाद मंत्री ने कहा कि बिहार में दंत चिकित्सकों से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने बिहार डेंटल काउंसलिंग में पूर्ण कालिक बहाली और पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन करने को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। मंत्री का कहना है कि राज्य में दंत चिकित्सकों के निबंधन, नवीनीकरण और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार गंभीरता से काम कर रही है।


स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार दंत चिकित्सकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए पूरी प्रक्रिया को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए अन्य राज्यों में लागू ऑनलाइन व्यवस्थाओं का अध्ययन किया जा रहा है, ताकि बिहार में भी एक मजबूत और प्रभावी ऑनलाइन प्रणाली लागू की जा सके। मंत्री का मानना है कि ऑनलाइन प्रक्रिया लागू होने से दंत चिकित्सकों को निबंधन, लाइसेंस नवीनीकरण और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए बार-बार कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे समय और संसाधनों की बचत होगी और कार्यों में पारदर्शिता भी बढ़ेगी।