ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Mahakumbh Stampede: महाकुंभ भगदड़ में बिहार के मृतकों की संख्या पहुंची 11, अभी...

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ भगदड़ में बिहार के मृतकों की संख्या पहुंची 11, अभी भी कई लोग लापता

Mahakumbh Stampede: मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई। जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में बिहार के 11 श्रद्धालु शामिल हैं। साथ ही कई लोग अभी भी लापता हैं।

31-Jan-2025 07:33 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में मौनी अमावस्या को मची भगदड़ में बिहार के 11 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही बिहार के कई लोग अभी भी लापता हैं। भगदड़ में गोपालगंज की 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें बरौली थाना क्षेत्र के माड़नपुर गांव की रहने वाली 65 वर्षीय शिवकली देवी, भोरे थाना क्षेत्र के रामनगर गांव की 68 वर्षीय सरस्वती देवी, उचका थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव की तारा देवी और बलेसरा गांव की 62 वर्षीय सुशीला देवी शामिल है। इस भगदड़ में गोपालगंज की कई महिला लापता हैं। इसके अलावे बलेसरा गांव की रहने वाली कांति देवी (65 वर्ष) की भी मौत की आशंका जताई जा रही है। वहीं, विजयीपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की रहने वाली मुन्नी देवी, राजकुमारी देवी, शोभावती देवी और रीमा देवी लापता हैं।


बिहार के औरंगाबाद की रहने वाली दो महिला श्रद्धालु की भी भगदड़ में मौत हुई है। मृतक राजरानी देवी (65 वर्ष) गोह प्रखंड के बंदेया थाना क्षेत्र के सोसुना गांव की रहने वाली थी। सुरेश यादव की पत्नी राजरानी अपने बेटे गुड्डू के साथ 27 जनवरी को प्रयागराज गई थी। इसके साथ ही हसपुरा थाना क्षेत्र के मनपुरा गांव की रहने वाली सोनम कुमारी (20) की भी मौत हो गई है। सुपौल की रहने वाली एक महिला की भी जान गई है। मृतक देहपुर के रामविशनपुर गांव की रहने वाली थी।  इसके साथ ही सीता देवी (55 वर्ष) की मौत हो गई है। 


मुजफ्फरपुर की रहने वाली एक महिला की भी मौत हुई है। मृतक शिवा देवी (60 वर्ष) जिले के मसहरी प्रखंड के छपरा मेघ पंचायत के रूपनाथ टोला की रहने वाली थी। वहीं बगहा की रहने वाली एक महिला की भी मौत हो गई है। प्रयागराज महाकुंभ में शाही स्नान कर नदी किनारे बैठे बगहा के 68 वर्षीय रामेश्वर चौबे की मौत भगदड़ हादसे में हो गई है। बांका जिले के धोरैया प्रखंड के चलना गांव निवासी 50 वर्षीय सत्यवान रजक की भी मौत हो गई है। वहीं भगदड़ के बाद जहानाबाद की 3 महिला लापता है। प्रयागराज में कुंभ स्नान करने गईं सदर प्रखंड के अमैन गांव की रहने वाली रेणु देवी और सियामणि देवी का भगदड़ के बाद कुछ अता-पता नहीं चल पा रहा है। वहीं, हुलासगंज थाना क्षेत्र के बौरी गांव निवासी बबीता कुमारी भी भगदड़ के बाद से लापता है।