ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : इस्तीफे से पहले बड़ा दांव! दिल्ली में इस दिन नीतीश कुमार की हाई लेवल मीटिंग, क्या इस बैठक में तय होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री ? BIHAR NEWS : ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में 12 साल के छात्र की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने कहा- ये हादसा नहीं हत्या BIHAR POLICE : बिहार पुलिस अब होगी और ताकतवर, करोड़ों की लागत से खरीदी जाएंगी 4000 आधुनिक पिस्टल; क्या इससे अपराध पर लगेगा लगाम? Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज

Home / bihar / patna-news / बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी...

बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख

बिहार के मधुबनी और गया में गैस सिलेंडर से आग लगने की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। मधुबनी में छठ्ठी का खाना बनाने के दौरान मामा 40% झुलस गए, जबकि गया में सिलेंडर फटने से कई घरों में आग लग गई।

13-Feb-2026 10:01 PM

By First Bihar

BIHAR: बिहार के मधुबनी और गया में सिलेंडर में आग लगने की घटना सामने आई है। गया में सिलेंडर फटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया तो वही मधुबनी में भांजे की छठ्ठी का खाना बनाने के दौरान सिलेंडर लीकेज होने से आग लग गयी और मामा आग में झुलसकर घायल हो गये जिन्हें डीएमसीएच रेफर किया गया है। 


सबसे पहले बात मधुबनी की करते हैं जहां घर में खुशी का माहौल था। बच्चे की छठ्ठी की तैयारी चल रही थी। भोज का खाना बनाने के लिए जैसे ही चूल्हा ऑन किया आग लग गयी। गैस सिलेंडर लीकेज होने के चलते आग लगी जिसे बुझाने के लिए बच्चे का मामा आकाश जुट की बोरी लेकर आया लेकिन वह आग में झुलसकर घायल हो गया। आनन-फानन में उसे परिजन मधुबनी सदर अस्पताल ले गये जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने 40 % जल जाने के कारण बेहतर इलाज के लिए DMCH रेफर कर दिया।


वही गैस सिलेंडर में आग लगने की दूसरी घटना गया जिले से 30 किलोमीटर दूर बेलागंज थाना क्षेत्र में हुआ। जहां रसोई गैस सिलेंडर फटने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना गया जिला के बेलागंज प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत अंतर्गत टिकुली गांव की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के एक घर में रोज की तरह खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के घरों तक उसकी आवाज सुनाई दी और लोग दहशत में बाहर निकल आए। कुछ देर के लिए पूरे इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। लेकिन विस्फोट के कारण घर में रखा फर्नीचर, बर्तन, कपड़े और अन्य घरेलू सामान बुरी तरह जलकर नष्ट हो गया। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। 


स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पानी और बालू की मदद से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती रही और उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इस दौरान आग ने आसपास के तीन घरों को अपने आगोश। में समा लिया। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे आसपास के अन्य घरों तक लपटें फैलने से बच गईं और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया प्रत्याशी  सह समाजसेवी मोहम्मद एमाद आलम मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों से बात कर पीड़ित परिवार को उचित सरकारी मुआवजा दिलाने की मांग की। अधिकारियों ने भी हर संभव मदद का भरोसा दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय पर अग्निशमन दल नहीं पहुंचता तो आग आसपास के कई घरों को अपनी चपेट में ले सकती थी। परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। इस तरह की घटना से सीख लेने की जरूरत है। चूल्हा में सिलेंडर लगाने से पहले उसे अच्छी तरीके से जांच कर लें की कही सिलेंडर लीकेज तो नहीं कर रहा है। यदि ऐसा हो रहा हो तो तुरंत सिलेंडर के नोव को बंद कर दे और इसकी सूचना एजेन्सी और वेंडर को देकर इस तरह की घटना होने से बचाए।