BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद
08-Feb-2026 07:04 PM
By First Bihar
PATNA:बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी इतने बेलगाम हो गये हैं कि इनके अंदर पुलिस का डर खत्म हो चुका है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव बिहार की एनडीए सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं।
इस बार भी उन्होंने नीतीश सरकार पर क्राइम को लेकर आंकड़ों के साथ निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि "बिहार के दरभंगा में 6 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म बाद नृशंस हत्या कर दी गई है। बिहार में पीड़ितों और गरीबों की कहीं कोई सुनने वाला नहीं। पुलिस की रिकॉर्डतोड़ नाकामयाबी, कम दोष-सिद्धि दर और ज्वलंत घटनाओं पर मुख्यमंत्री की अनभिज्ञता के चलते जनता अब सड़कों पर उतर चुकी है।"
प्रदेश में चहुँओर अराजकता और अव्यवस्था का आलम है। विधि व्यवस्था चरमरा गयी है। अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में जनता पीस रही है। विगत दिनों में बहन-बेटियों के साथ बलात्कार और हत्या की घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।
हालिया घटनाओं की छोटी सी सूची:-
👉 पटना में NEET छात्रा की दुष्कर्म उपरांत हत्या
👉 मधेपुरा में महिला की दुष्कर्म उपरांत हत्या
👉 खगड़िया में 4 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म उपरांत हत्या
👉 मुजफ्फरपुर में महिला की अपहरण बाद हत्या
👉 गोपालगंज में छेड़खानी का विरोध करने पर युवती की हत्या
👉 कैमूर में 14 वर्षीय किशोरी की हत्या
👉 मुंगेर महिला की हत्या
👉 सुपौल में महिला की हत्या
👉 मोतिहारी में युवती की हत्या
👉 कटिहार में महिला की संदिग्ध हत्या
👉 सोनपुर में महिला की हत्या
👉 मुजफ्फरपुर में पांच वर्ष की मासूम से रेप
👉 गोपालगंज के भोरे में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म
👉मधेपुरा के सिंहेश्वर में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप
👉 मोतिहारी में युवती पर बदमाशों ने किया एसिड अटैक
👉 गोपालगंज में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म
👉 छपरा में नाबालिग लड़की से गैंगरेप
सत्ता संरक्षण में बलात्कारियों, हत्यारों और अपराधियों के हौसले बुलंद है। ख़ुद सरकार के मंत्री सत्ता संपोषित अपराध को खुलेआम स्वीकार कर रहे है। प्रदेश में अराजकता और अव्यवस्था की स्थिति काफ़ी चिंताजनक तथा मुख्यमंत्री की चुप्पी खतरनाक और आपराधिक है। #TejashwiYadav #bihar #news #crime