पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं
05-Apr-2025 08:00 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Crime News: राजधानी पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के जेपी गंगा पथ पर बहुचर्चित नीलेश मुखिया हत्याकांड में शामिल शूटर सैयद शाहनवाज (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। नीलेश मुखिया हत्याकांड का आरोपी कोर्ट में हाजिरी लगाने जा रहा था, लेकिन रास्ते में उनका इंतजार हत्यारे कर रहे थे। स्कूटी पर पीछे बैठे शाहनवाज को गोलियों से भूनकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। इस हमले में उसका दोस्त मो. कैफ बाल-बाल बच गया। यह घटना सुल्तानगंज थाने के खान मिर्जा मोहल्ले के मस्जिद घाट के सामने गंगा पथ पर हुई है। गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हुए शाहनवाज को पीएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
आपको बता दें कि शाहनवाज पाटलिपुत्र थाने के कुर्जी में 31 जुलाई, 2023 को हुए नीलेश मुखिया को गोली मारने का आरोपित था। बाद में इलाज के क्रम में नीलेश मुखिया की मौत हो गयी थी। शाहनवाज और उसके साथी मो. राजा को पुलिस ने निलेश मुखिया हत्याकांड में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लेकिन, शाहनवाज को जमानत मिल गयी थी और वह इस केस में ही हाजिरी देने के लिए सिविल कोर्ट जा रहा था।
खबरों के मुताबिक मो. शाहनवाज के साथ उसका दोस्त मो. कैफ था। वे दोनो अशोक राजपथ स्थित सिविल कोर्ट में हाजिरी देने के लिए घर से स्कूटी पर सवार होकर निकले थे। जैसे ही दोनों मस्जिद घाट के सामने पहुंचे, तभी पीछे से बाइक पर सवार दो लोग हेलमेट लगाये उसकी स्कूटी के पास पहुंचे। इसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने शाहनवाज को टारगेट करके फायरिंग की।
गोली शाहनवाज की पीठ में लगी और वह खून से लथपथ होकर स्कूटी से नीचे गिर गया। उसके सिर से हेलमेट भी निकल गया। इसके बाद बदमाशों ने उसके सिर में सटाकर दो और गोलियां मारी। इसके बाद उसे मृत मानकर हथियार लहराते हुए फरार हो गये। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।