Bihar crime : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सासाराम से निकल कर सामने आ रहा है। 


जानकारी के अनुसार, सासाराम में बेखौफ अपराधियों ने एक चौकीदार पुत्र की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। घटना की सूचना नजदीकी थाने को दे दी गई है। इसके बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की तलाश में जुट गई है। 


बताया जा रहा है कि, आपसी रंजिश में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना में मृतक की पहचान अभिनंदन पासवान के रूप हुई है।


इधर, इस घटना में बताया जा रहा है कि मृतक के पिता अवधेश पासवान जो कि तिलौथू थाना के चोरकप गांव के चौकीदार है। इनका किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। उसी विवाद में इस घटना को अंजाम देने की बातें कही जा रही है। यह घटना तिलौथू के चोरकप की बताई जा रही है।