Bihar-budget: पंच-संकल्प के साथ विकसित बिहार की ओर सशक्त कदम, पूर्व उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा बोले- यह बजट आर्थिक-सामाजिक विकास का स्पष्ट रोडमैप है बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये रेलवे फाटक बंद रहने से भड़के लोग, कार्यालय में तोड़फोड़ और गेटमैन के साथ की मारपीट लाल सूटकेस में महिला का शव मिलने का खुलासा, पति निकला कातिल T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम Bihar Bhumi: बि्हार के सभी CO पर और कसा नकेल ! दाखिल-खारिज केस को ‘सक्षम न्यायालय’ और ‘लंबित’ बताकर 'अटकाने' का खेल नहीं चलेगा, प्रधान सचिव ने सभी सीओ को बताया- ''राजस्व कार्यवाही कब रुकेगी...कब नहीं'' Bihar Sports Budget 2026: विश्व स्तरीय खेलों का केंद्र बनेगा बिहार, पंचायत स्तर पर खेल क्लबों का होगा गठन, नीतीश सरकार का बड़ा लक्ष्य Bihar Sports Budget 2026: विश्व स्तरीय खेलों का केंद्र बनेगा बिहार, पंचायत स्तर पर खेल क्लबों का होगा गठन, नीतीश सरकार का बड़ा लक्ष्य
05-Dec-2025 07:32 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के डिप्टी सीएंम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने समीक्षा बैठक के दौरान बिहार पुलिस को बड़ा टास्क दे दिया है। उन्होंने अपराधियों और माफिया को चेतावनी दी है कि या तो वह सुधर जाएं या फिर बिहार छोड़ दें। अपराधियों से निपटने के लिए अभय ब्रिगेड का गठन, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए समय तय करने के साथ ही भू माफिया को सख्त हिदायत दी है।
दरअसल, बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को अवैध खनन के खिलाफ प्रभावी रिपोर्टिंग सिस्टम तैयार करने, गलत जमीन खरीद-फरोख्त में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए विशेष मैकेनिज्म तैयार करने, यातायात व्यवस्था को दुरस्त करने और उद्मियों के साथ जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को मासिक बैठक करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को ये भी निर्देश दिया है कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ कठोरता के साथ कार्रवाई करे।
शुक्रवार को सरदार पटेल भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि गृह विभाग की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की ढिलाई को खत्म करना है। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से अवैध खनन पर रियल-टाइम निगरानी तंत्र विकसित करने और जमीन से जुड़े फर्जीवाड़ों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
इसी दौरान उपमुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा को लेकर एक बड़ी पहल के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि- राज्य में छेड़खानी रोकने और मनचलों पर अंकुश लगाने के लिए अभय ब्रिगेड का गठन किया गया है। यह विशेष बल स्कूल-कॉलेज के आसपास, बाजार क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर सक्रिय रहकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा और किसी भी तरह की उत्पीड़न की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करेगा।
सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को बिहार की यातायात व्यवस्था को दुरस्त करने का निर्देश दिया। उपमुख्यमंत्री ने इसके लिए तीन महीने की डेडलाइन तय की है। इसके साथ ही उन्होंने जिलाधिकारियो और जिला पुलिस अधीक्षकों को ये निर्देश दिया कि वो उद्मियों और औद्धोगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ हर महीने बैठक कर उनकी समस्याओं को सुनें और समस्याओं का निदान करें।
उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार जमीन माफिया, बालू माफिया और शराब माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। सम्राट चौधरी ने अपराधियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा-बिहार अपराधियों के लिए नहीं है। जो यहां रहकर कानून तोड़ने की कोशिश करेगा, उसे या तो सुधरना होगा या राज्य छोड़ना होगा। सम्राट चौधरी ने प्रशासनिक मशीनरी को भी साफ संदेश दिया कि कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।