ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : मोकामा विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, 15 दिन बाद जाएंगे जनता के बीच; गांव-गांव जाकर सुनेंगे समस्याएं Bihar News : गैस सिलेंडर का खेल! एक घर से 17 सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी का बड़ा खुलासा? LPG News : होटल-ढाबा वालों के लिए बड़ी खबर! बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, सरकार का नया नियम लागू TRE-3 Paper Leak : BPSC पेपर लीक का मास्टरमाइंड पकड़ाया! डब्लू मुखिया की गिरफ्तारी से खुलेंगे बड़े राज; करबिगहिया में EOU का एक्शन Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन

Home / bihar / patna-news / Bihar Crime: बिहार में क्रिमिनल्स की कमर तोड़ने के लिए बड़े ऑपरेशन की...

Bihar Crime: बिहार में क्रिमिनल्स की कमर तोड़ने के लिए बड़े ऑपरेशन की तैयारी में पुलिस मुख्यालय, 4 हजार कुख्यात और 3 हजार नक्सली की लिस्ट तैयार

Bihar Crime: बिहार में क्राइम करने से पहले क्रिमिनल्स सोच लें! क्योंकि बिहार पुलिस ने क्राइम को खत्म करने के लिए कमर कस ली है। ADG मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने बताया कि 3,000 नक्सलियों और 4,000 कुख्यात अपराधियों का डोजियर तैयार कर लिया गया है।

02-Apr-2025 08:08 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar Crime: बिहार में लगातार बढ़ती क्राइम की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए बिहार पुलिस ने बड़ी तैयारी की है। बिहार में बढ़ते अपराध और संगठित गिरोहों की कमर तोड़ने के लिए राज्य पुलिस और STF (स्पेशल टास्क फोर्स) ने ठोस रणनीति तैयार की है। ADG मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार STF ने 3,000 नक्सलियों और 4,000 कुख्यात अपराधियों का डोजियर तैयार किया है।


इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य अपराध के नेटवर्क को ध्वस्त करना और सोना लूट जैसी बड़ी वारदातों में शामिल गिरोहों को खत्म करना है। ADG कुंदन कृष्णन ने राज्य में हाई-सिक्योरिटी जेल की जरूरत को रेखांकित भी किया साथ ही उन्होंने बताया कि कुख्यात अपराधियों, नक्सलियों और कट्टरपंथियों को सुरक्षित और अलग-थलग रखने के लिए बिहार सरकार ने केंद्र को दो लोकेशन प्रस्तावित की हैं। यह जेल सूनसान इलाके में बनाई जाएगी ताकि संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हो सके।


बिहार STF ने अपराध की जड़ तक पहुंचने के लिए टेक्निकल एक्सपर्ट्स और ह्यूमन इंटेलिजेंस का सहारा लिया है। ADG कुंदन कृष्णन ने स्पष्ट किया कि बिहार पुलिस किसी भी अपराधी को नहीं छोड़ेगी। जेल में बैठकर अपराध कराने वाले, संगठित गिरोहों को समर्थन देने वाले और अपराधियों को प्रश्रय देने वाले सभी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, “जो अपराध में शामिल हैं, उनका अंजाम बुरा होगा। कानून से बचना अब नामुमकिन है।”