ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में 29 अभ्यर्थियों पर कार्रवाई, 4 गिरफ्तार, 13 निष्कासित

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 23 जुलाई को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान 29 अभ्यर्थियों पर कदाचार की कार्रवाई हुई, जिनमें 4 गिरफ्तार, 13 निष्कासित और 4 पर FIR दर्ज की गई। परीक्षा की अगली तिथि 27 जुलाई है।

Bihar

23-Jul-2025 07:56 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की बुधवार को हुई लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। राज्य के सभी जिलों में कुल 627 परीक्षा केन्द्रों पर एकल पाली में आयोजित हुई परीक्षा के दौरान 29 अभ्यर्थियों पर कार्रवाई की गई और 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 


बुधवार को बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए एकल पाली में कुल 2 लाख 79 हजार 95 अभ्यर्थियों ने प्रवेश-पत्र निर्गत किया था, जिसमें से 2 लाख 49 हजार 51 अभ्यर्थियों ने ई-प्रवेश-पत्र डाउनलोड किया। आंकड़ों के मुताबिक अभ्यर्थियों की उपस्थिति निर्गत प्रवेश-पत्र की लगभग 80 प्रतिशत रही। 


जिला पदाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के नेतृत्व में जिला स्तर पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। साथ ही परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश पूर्व जांच और तलाशी ली गई। सभी अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की गई। साथ ही वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी करायी गई। कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए सीसीटीवी की लाइव स्ट्रीमिंग कर निगरानी की गई। परीक्षा संचालन की निगरानी के लिए पटना स्थित पर्षद मुख्यालय में कमांड एंड कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था। 


परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में 29 अभ्यर्थियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिनमें से 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 13 अभ्यर्थियों को निष्कासित किया गया है और 4 अभ्यर्थियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। गिरफ्तार अभ्यर्थियों में पश्चिमी चंपारण से 2, कटिहार से 1 और सहरसा से 1 शामिल हैं। वहीं, भागलपुर में 13 अभ्यर्थियों को निष्कासित किया गया है। बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की अब अगली परीक्षा 27 जुलाई को होगी।