ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में पुलिस खोज रही थी शराब: मिलने लगी हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार Bihar RTPS certificate : बिहार में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने के नियम बदले, अब दस्तावेज की जानकारी देना अनिवार्य बिहार के इस मंदिर में सवा किलो चांदी की आभूषण चोरी: देवी-देवताओं के मुकुट, झांप और तीर-धनुष गायब क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला: JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कही बड़ी बात, आज शाम बैठक में क्या होगा Patna crime news : पटना में गाली-गलौज के बाद युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर; पुलिस जांच में जुटी YouTube पर 1 लाख व्यूज से कितनी होती है कमाई ? जानिए वीडियो से पैसे कमाने का पूरा गणित Bihar politics : 'हमारो अपन ऐलान है ...', नीतीश चले दिल्ली… क्या मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह देंगे इस्तीफा? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान Bihar Politics : बिहार में नई सियासी खिचड़ी ! सम्राट चौधरी ने की सीएम से 25 मिनट तक मुलाकात, तुरंत बाद विजय सिन्हा पहुंचे आवास; बिहार में नया सीएम कौन? बिहार के 4 लाख छात्रों को बड़ी राहत: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सुधार की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करवा सकते है अपडेट Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन

Patna News: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा आरोप, “करोड़ों वोटरों के नाम कट सकते हैं, लोकतंत्र की रक्षा जरूरी है”

Patna News: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। इस बीच कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

04-Jul-2025 11:36 AM

By First Bihar

Patna News: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। इस बीच कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आयोग जिस तरह से बिहार में काम कर रहा है, वह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है और कांग्रेस इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।


राजेश कुमार ने बताया कि बिहार में मतदाता सूची में व्यापक गड़बड़ी की आशंका है, और करोड़ों लोगों के नाम सूची से हटाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा, "हमने आज बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से समय मांगा है। जैसे ही समय मिलेगा, हमारा प्रतिनिधिमंडल उनसे मुलाकात कर चुनाव आयोग की अनियमितताओं पर बात करेगा।"


जब उनसे पूछा गया कि वीआईपी पार्टी के मुखिया मुकेश साहनी ने महागठबंधन में 60 सीटों की मांग की है, तो उन्होंने संयमित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "अगर इस तरह की कोई बात आती है, तो हम लोग मिल-बैठकर इसका फैसला लेंगे। अभी प्राथमिकता चुनाव आयोग से निपटने की है।"


AIMIM के द्वारा राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को महागठबंधन में शामिल होने के लिए पत्र लिखे जाने के सवाल पर राजेश कुमार ने कहा, "अभी इस तरह के राजनीतिक प्रस्तावों पर बात करने का समय नहीं है। फिलहाल सबसे जरूरी मुद्दा चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से निपटना है।"


"चुनाव आयोग भगवान नहीं है। जो कार्यप्रणाली बिहार में अपनाई जा रही है, उससे करोड़ों वोटरों के नाम हट सकते हैं। हम इसे किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे। सबसे पहले लोकतंत्र की रक्षा ज़रूरी है, बाकी सीटों और गठबंधनों पर बाद में बात होगी।"

रिपोर्ट- प्रेम राज