ब्रेकिंग न्यूज़

सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार 2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट

महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का

मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने महिला रोजगार योजना के तहत 25 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे। अब विपक्षी Congress ने इसे लेकर सरकार पर हमला बोला, प्रदेश अध्यक्ष Rajesh Ram ने कहा कि सरकार को पैसे देकर वोट लेने का चस्का..

बिहार न्यूज

16-Feb-2026 06:21 PM

By First Bihar

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सोमवार की सुबह महिला रोजगार योजना के तहत 25 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से बैंक अकाउंट में भेजा। अब इसे लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गयी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने नीतीश सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार को पैसे देकर वोट लेने का चस्का लगा हुआ है। वोट चोरी का फॉर्मूला सक्सेस हुआ है। 


पटना के सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस दफ्तर में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि वोट चोरी करने का फार्मूला सक्सेस हो गया। अब सरकार को पैसे देकर वोट लेने का चस्का लग गया है। जिस चीज का आदत लग जाता है वह लोग बार-बार करते हैं। राजेश राम ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अब सरकार महिलाओं को दो लाख रुपये देने जा रही है। दो लाख देने से क्या होगा इससे अच्छा होता कि उन्हें रोजगार दी दे दिया जाता।


 बिहार में बेरोजगारी का आलम क्या है यह किसी से छिपी हुई नहीं है। लोगों को बिहार में रोजगार के अवसर नहीं मिल रहा है। भुखमरी के चलते लोग आत्महत्या तक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तो स्थिति ऐसी है कि जो सरकार के खिलाफ बोलता है उसे जेल जाना पड़ता है। दरअसल संगठन को और मजबूत बनाने के लिए पटना के सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस मुख्यालय में एक बैठक आयोजित की गयी थी। जिसमें पार्टी के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू शामिल थे। इस दौरान संगठन सृजन अभियान को लेकर बिहार में 40 ऑब्जर्वर बनाये गये। जो 7 दिन तक रहकर अपने क्षेत्र का अध्ययन करेंगे।