ब्रेकिंग न्यूज़

Award Ceremony: दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड सम्मान समारोह का आयोजन, प्राचार्या पुलोमा नंदी एवं त्रिवेणी प्रसाद पांडेय हुए सम्मानित Award Ceremony: दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड सम्मान समारोह का आयोजन, प्राचार्या पुलोमा नंदी एवं त्रिवेणी प्रसाद पांडेय हुए सम्मानित Bihar Police News: बिहार के थानेदार पर कोर्ट ने क्यों लगाया पांच हजार का जुर्माना? पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल Bihar Police News: बिहार के थानेदार पर कोर्ट ने क्यों लगाया पांच हजार का जुर्माना? पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल Road Safety : पटना में इन जगहों पर लगने वाला है नया ट्रैफिक सिग्नल, टोटल 17 प्लेस तय; आप भी पढ़ें नाम Arrah Tanishq Robbery Case: बिहार के बहुचर्चित सोना लूट कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक 24 अरेस्टिंग NEET Student Case: NEET छात्रा मौत मामले में CBI की जांच तेज, बिहार पुलिस की SIT से पूछताछ शुरू NEET Student Case: NEET छात्रा मौत मामले में CBI की जांच तेज, बिहार पुलिस की SIT से पूछताछ शुरू BIHAR POLICE : बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026: 993 रिक्त पदों के लिए आवेदन शुरू, पात्रता और चयन प्रक्रिया ‘फरार को पकड़वाओ और इनाम पाओ’, बिहार पुलिस का अपराधियों पर कड़ा प्रहार, तीन अभियुक्तों पर रिवॉर्ड घोषित

Bihar Teacher Vacancy 2026 : बिहार में जल्द होगी कंप्यूटर शिक्षकों की बहाली, शिक्षा मंत्री का ऐलान; जानिए कब आएगी अधिसूचना

बिहार में कंप्यूटर शिक्षकों की बहाली जल्द होगी। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने विधानसभा में कहा कि पहले सामान्य शिक्षकों की भर्ती पूरी होगी, फिर कंप्यूटर टीचर नियुक्ति होगी।

Bihar Teacher Vacancy 2026 : बिहार में जल्द होगी कंप्यूटर शिक्षकों की बहाली, शिक्षा मंत्री का ऐलान; जानिए कब आएगी अधिसूचना

24-Feb-2026 11:25 AM

By First Bihar

Bihar Teacher Vacancy 2026 : बिहार में कंप्यूटर शिक्षा को लेकर लंबे समय से चल रही मांग के बीच अब एक सकारात्मक संकेत मिला है। राज्य में जल्द ही कंप्यूटर शिक्षकों की बहाली की जाएगी। हालांकि, इससे पहले सामान्य शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह जानकारी खुद बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बिहार विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान दी।


दरअसल, बिहार विधानसभा के प्रश्नकाल में सहरसा के विधायक आईपी गुप्ता ने राज्य में कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर सरकार से सवाल किया। उन्होंने पूछा कि डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षकों की बहाली कब तक की जाएगी। इस पर शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट जवाब देते हुए कहा कि सरकार इस दिशा में गंभीर है और कंप्यूटर शिक्षकों की बहाली जल्द की जाएगी, लेकिन फिलहाल प्राथमिकता सामान्य शिक्षकों की नियुक्ति को दी गई है।


मंत्री ने बताया कि राज्य में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए बड़े पैमाने पर सामान्य विषयों के शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जब यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, उसके बाद कंप्यूटर शिक्षकों की बहाली को लेकर ठोस योजना बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम कर रही है, ताकि किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता न हो।


गौरतलब है कि आज के दौर में कंप्यूटर शिक्षा का महत्व काफी बढ़ गया है। डिजिटल इंडिया और ऑनलाइन शिक्षा के बढ़ते दायरे को देखते हुए स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षकों की जरूरत महसूस की जा रही है। कई सरकारी विद्यालयों में कंप्यूटर लैब तो स्थापित हैं, लेकिन प्रशिक्षित शिक्षकों की कमी के कारण छात्रों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में विधानसभा में उठा यह मुद्दा काफी अहम माना जा रहा है।


शिक्षा मंत्री ने यह भी संकेत दिया कि सरकार भविष्य में तकनीकी शिक्षा को और सशक्त करने के लिए अलग से नीति ला सकती है। हालांकि उन्होंने किसी निश्चित तिथि की घोषणा नहीं की, लेकिन यह जरूर कहा कि सामान्य शिक्षकों की बहाली पूरी होने के बाद कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी।