PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व तबादले का दौर जारी है। 5 आईपीएस के तबादले के बाद अब बड़े पैमाने पर बिहार में सीओ का तबादला किया गया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है। पटना के राजस्व अधिकारी-सह-कानूनगो, भू-अर्जन निदेशालय श्रीमति शशि सिंह का तबादला कैमूर किया गया है। जहां मोहनियां का  अंचल अधिकारी उन्हें बनाया गया है। 


पश्चिम चंपारण के बेतिया सदर के अंचल अधिकारी कुमार राघवेन्द्र राघवन को गोपालगंज में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, बंदोब्त कार्यालय भेजा गया है। ये अरवल के रहने वाले हैं। जबकि उत्तर प्रदेश की रहने वाली सुश्री पल्लवी कुमारी गुप्ता भोजपुर के आरा सदर की अंचल अधिकारी को पूर्वी चंपारण के बंदोबस्त कार्यालय में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है। देखिये तबादले से जुड़ी पूरी लिस्ट...