ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत

Home / bihar / patna-news / काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को...

काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने हड़ताल पर गए अंचलाधिकारियों और राजस्व कर्मियों को 25 मार्च तक काम पर लौटने का आदेश दिया। जो लौटेंगे, उन्हें पटना जिला में प्रभार दिया जाएगा, जबकि रिटायर अंचलाधिकारी अनुबंध पर बहाल होंगे।

26-Mar-2026 07:28 PM

By First Bihar

PATNA:हड़ताल पर गये अंचलाधिकारियों और राजस्व कर्मियों को 25 मार्च 2026 तक स्ट्राइक खत्म करने का आदेश राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दिया था। रिपोर्ट के अनुसार दो दर्जन अंचलाधिकारी काम पर लौटे हैं। जल्द ही इन्हें पटना जिला के अलग-अलग अंचल कार्यालयों में प्रभार सौंपा जाएगा। 


वही जो काम पर अभी तक नहीं लौटे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बात की जानकारी बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दी। उन्होंने कहा कि जमीन संबंधी कामों में कोई परेशानी लोगों को ना हो इसके लिए रिटायर अंचलाधिकारी को अनुबंध पर बहाल किया जाएगा। 


सभी 38 जिलों में अंचल कार्यालय का प्रभार राजस्व सेवा के पदाधिकारियों को दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी 273 अंचलाधिकारी और राजस्व पदाधिकारी कार्यरत हैं। जनता के काम को किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होने दिया जाएगा। राजस्व सेवा के सेवानिवृत अधिकारियों से राजस्व महाअभियान के दौरान 46 लाख आवेदनों का निष्पादन कराया जाएगा। उन्हें सरकार द्वारा तय मानदेय दिया जाएगा। उनकी सेवा राजस्व महाअभियान में लिया जाएगा।