बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज देश में गैस की किल्लत के बीच बड़ी वारदात, 524 सिलेंडरों से भरा ट्रक ले भागे चोर, पुलिस भी हैरान शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी ‘जनता को बेवकूफ बनाकर बेटे के लिए राज सिंहासन की व्यवस्था कर गए नीतीश’, प्रशांत किशोर का तीखा हमला Bihar Crime News: किराना कारोबारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी, फोन पर मिली जान से मारने की धमकी
10-Mar-2026 04:37 PM
By Viveka Nand
Bihar News: बिहार में राजस्व सेवा के अधिकारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच सरकार ने पांच अंचल अधिकारियों का त्याग पत्र स्वीकार कर लिया है. इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से आज 10 मार्च को पत्र जारी किया गया है.
वैशाली के जिलाधिकारी की अनुशंसा और व्यक्तिगत आवेदन के आधार पर हाजीपुर सदर अंचल कार्यालय के राजस्व अधिकारी स्मृति कुमारी का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया गया है. जिलाधिकारी रोहतास की अनुशंसा के आलोक में रोहतास के राजपुर अंचल के अंचल अधिकारी अंकित वर्मा का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया गया है. इनका त्यागपत्र 27 अगस्त 2024 के प्रभाव से ही स्वीकार किया गया है.
वहीं, सारण के जिलाधिकारी की अनुशंसा के आलोक में परसा अंचल के राजस्व अधिकारी शिवांगी पांडे का त्यागपत्र 7 मई 2025 के प्रभाव से ही स्वीकृत किया गया है . रोहतास के जिलाधिकारी की अनुशंसा के आलोक में राजस्व अधिकारी राजन कुमार का त्यागपत्र 26 जून 2025 के प्रभाव से स्वीकार किया गया है . यह बिहार वित्त सेवा के अंतर्गत सहायक जिला लेखा पदाधिकारी के पद पर चयनित हुए हैं. उक्त पद पर योगदान के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग इन्हें विरमित कर दिया है. वहीं वैशाली के जिलाधिकारी की अनुशंसा के आलोक में गोरौल अंचल के अंचल अधिकारी अंशु कुमार को 19 दिसंबर 2025 के प्रभाव से त्यागपत्र स्वीकार किया गया है.