Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
06-Sep-2025 10:10 AM
By First Bihar
बिहार में अगले कुछ महीनों में विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में नीतीश कुमार अपने विकास कार्यों को और तेज रफ़्तार देने में लगे हुए हैं ताकि कोई भी काम आदर्श अचार सहिंता कि वजह से पेंडिंग में न जाए तो आइए जानते हैं कि अब आज सीएम नीतीश कुमार का कार्यक्रम क्या है और वह क्या करने वाले हैं।
जानकारी के मुताबिक, बिहार के सीएम नीतीश कुमार 6 यानी आज सितंबर को बक्सर जिले के राजपुर आएंगे। इस दौरान वे प्रगति यात्रा के तहत विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे और कई योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। जिसके मुताबिक पूर्वाह्न 10 बजे पटना से हेलीकॉप्टर द्वारा सीएम राजपुर प्रखंड के सैंथू पोखरा,देवढ़िया के पास बने हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वहां से पूर्वाह्न 10.05 बजे प्रस्थान कर राजपुर प्रखंड परिसर स्थित मध्य विद्यालय पहुंचेंगे।
पूर्वाह्न 10.10 बजे से 10.35 बजे तक जन प्रतिनिधियों द्वारा अभिवादन एवं परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसी तरह 10.40 बजे से 11.15 बजे तक नायरा पेट्रोल पंप परिसर के पीछे खाली मैदान में होने वाले सम्मेलन में भाग लेंगे तथा सभा को संबोधित करेंगे, तत्पश्चात 11.20 बजे सैंथू पोखरा के पास बने हेलीपैड पर पहुंचकर 11.25 बजे भोजपुर जिला के लिए आकाश मार्ग से प्रस्थान करेंगे।
बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार आज बक्सर को कई नई योजना देंगे जिनमें पुल का निर्माण सड़क का निर्माण के साथ-साथ कई करोड़ों की योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे। नीतीश कुमार बक्सर में ही जीविका दीदी से मिलेंगे लागू को के बीच चेक का वितरण करेंगे और कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करोड़ों की योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लाभुकों के बीच चेक का वितरण करेंगे और लोगों से और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे।
आपको बताते चलें किनीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान घोषित किए गए योजनाओं को लेकर सभी जिलों में लगातार विधानसभा चुनाव से पहले शिलान्यास कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं और कई बड़ी योजना का उद्घाटन भी कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री और कई मंत्री और कई बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे।