Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !
11-Jul-2025 09:43 PM
By First Bihar
PATNA: पटना से बड़ी खबर आ रही है जहां लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी मिली है। पटना के साइबर थाने में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने केस दर्ज कराया है और पुलिस से मामले की जांच करने की मांग की है।
लोक जनशक्त्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान को सोशल मीडिया के माध्यम से यूट्यूबर प्रत्रकार दक्षाप्रिया के इंस्टाग्राम पर टाइगर मेराज इदिसी नामक व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी दी गयी है। पार्टी के प्रवक्ता राजेश भट्ट ने बताया कि चिराग पासवान की बढ़ती हुई लोकप्रियता से घबराकर सोशल मीडिया के माध्यम से टाइगर मेराज इदिसी के नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट से धमकी दी गयी है।
राजेश भट्ट ने बताया कि यूट्यूबर दक्षाप्रिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कमेंट्स सेक्शन में टाइगर मेराज इदिसी ने केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान को बम से उड़ाकर जान से मारने की धमकी दी है, जो बिलकुल अपराधिक प्रवृति और गैरकानूनी कृत्यों में संलिप्तता को दर्शाता है। उन्होंने पुलिस को मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई कर संदिग्ध अपराधी की अविलंब गिरफ्तारी कर उस पर कठोर से कठोर दंड सुनिशचित करने की मांग की।





