ब्रेकिंग न्यूज़

चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो ....

Home / bihar / patna-news / Bihar cabinet: नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,...

Bihar cabinet: नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर, दक्षिण बिहार के लिए 30 हजार करोड़ की योजना स्वीकृत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए कुल 50 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति कैबिनेट द्वारा प्रदान कर दी गई है।

25-Feb-2025 05:50 PM

By First Bihar

CM Nitish Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री सचिवालय (Chief Minister's Secretariat) के कैबिनेट हॉल में शाम 4 बजे से चल रही नीतीश कैबिनेट (nitish cabinet) की अहम बैठक खत्म हो गयी है। कैबिनेट की बैठक में तमाम विभागों के मंत्री मौजूद रहे। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (cm nitish kumar) की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण एजेडों पर कैबिनेट की मुहर लगी है। बिहार के विकास के लिए 146 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सरकार की मुहर लगी है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान जो घोषणाएं की थी, उस पर आज कैबिनेट ने मुहर लगाई है। दक्षिण बिहार के विभिन्न जिलों से संबंधित 120 योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई है।  इन योजनाओं पर कुल 30 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके पूर्व उत्तर बिहार की कुल 187 योजनाओं के लिए 20 हजार करोड़ रुपए की स्वीकृति पिछली कैबिनेट मीटिंग में दी गई थी। इस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के कार्यान्वयन में कुल 50 हजार करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।


कैबिनेट की बैठक में प्रगति यात्रा के दौरान दक्षिण बिहार के जिलों में की गई घोषणाओं से संबंधित कुल 120 योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई। दक्षिण बिहार के घोषणाओं से संबंधित 123 योजनाओं की विभाग स्तर से पूर्व में ही स्वीकृति दी जा चुकी है। इन योजनाओं की कुल राशि 30 हजार करोड़ रूपये है। इसके पूर्व उत्तर बिहार की कुल 187 योजनाओं के लिए 20 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति पिछली कैबिनेट की बैठक में दी जा चुकी है। इस प्रकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए कुल 50 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति कैबिनेट द्वारा प्रदान कर दी गई है।