Bihar Cabinet Meeting: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जो सम्राट कैबिनेट की बैठक से जुड़ी हुई है। पटना के मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में चल रही कैबिनेट की बैठक खत्म हो गयी है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिये गये हैं। सम्राट कैबिनेट की बैठक में कुल 27 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गयी है। मंत्रीपरिषद की बैठक में बिहार दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और विजेन्द्र यादव सहित तमाम मंत्री मौजूद थे।
युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में 57 नए पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है। विशेष नियोजन निदेशालय की 9 प्रशाखा का गठन किया जाएगा। इसके लिए 57 पद सृजित किए गए हैं। छात्र एवं युवा कल्याण निदेशालय के 96 नए प्रशाखा के लिए पूर्व से स्वीकृत पद को प्रत्यर्पित करते हुए विभिन्न कोटि के 55 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है। पीएमसीएच की हड्डी रोग विभाग के अधीन स्वतंत्र रूप से स्पाइन सब स्पेशलिटी यूनिट स्थापित करने के लिए 29 नए पद सृजित किए गए हैं। मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण फैसले नीचे देखें।