बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
13-Aug-2025 05:34 PM
By First Bihar
Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हो गई है। कैबिनेट की बैठक में तमाम विभागों के मंत्री मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 30 प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लगी है। मीठापुर फ्लाई ओवर को चिरैयाटाड़ फ्लाई ओवर (भाया करबिगहिया) से जोड़ने के लिए दो सौ बानवे करोड़ चौहत्तर लाख चार हजार रुपये की स्वीकृति दी गयी है।
बिहार विधान मंडल के सदस्यों का वेतन, भत्ता और पेंशन नियमावली 2006 के नियम-14 में संशोधन को स्वीकृति दी गयी है। प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में 469 निम्नवर्गीय लिपिक के पदों का सृजन किया गया है। वही BLO और सुपरवाईजर का वेतन बढ़ाने की मंजूरी दी गयी है। वही अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर निर्माण की रफ्तार तेज होगी। कैबिनेट की बैठक में 6 औद्योगिक क्षेत्र डेवलप करने को सहमति मिली है। वीरपुर मुंगेर बाल्मीकि नगर मुजफ्फरपुर सहरसा और भागलपुर में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा का निर्माण जल्द होगा। ols सर्वे के लिए 2 करोड़ 90 लाख 91720 की स्वीकृति मिली है।
वही लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में दिनांक-18.03.74 से 21.03.77 तक की अवधि में हुए आन्दोलन में मीसा / डी०आई०आर० के अधीन एक माह से छः माह एवं छः माह से अधिक अवधि तक जेल में बंद रहे व्यक्तियों के सम्मान पेंशन की वर्त्तमान दर क्रमशः रू0-7,500/- एवं रू0-15,000/- में बढ़ोतरी कर क्रमशः रू0-15,000/- एवं रू0-30,000/- किये जाने को स्वीकृति दी गयी है। बिहार विधान मंडल पेंशन में संशोधन और दूरभाष की सुविधा में बदलाव को स्वीकृति मिली है। वीरपुर, मुंगेर, बाल्मीकि नगर, मुजफ्फरपुर, सहरसा और भागलपुर में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा का निर्माण होगा। ols सर्वे के लिए 2 करोड़ 90 लाख 91720 की स्वीकृति मिली। गया जी हवाई अड्डे का विस्तारीकरण किया जाएगा। 18.2442 एकड़ भूमि अर्जित की जाएगी। कैट वन लाइट का निर्माण होगा। खराब मौसम और धुंध में भी विमान का परिचालन हो सकेगा।







बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...