PATNA: मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद् की महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक शाम 5:30 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में आयोजित की जाएगी।
बैठक में लिए जाने वाले फैसलों की जानकारी देने के लिए शाम 6:30 बजे सूचना भवन के प्रथम तल स्थित सभाकक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार, प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और एजेंसी मीडिया के मान्यता प्राप्त संवाददाताओं एवं छायाकारों को कवरेज के लिए आमंत्रित किया गया है।
कैबिनेट की बैठक में किन प्रस्तावों पर मुहर लगती है और सरकार कौन-कौन से महत्वपूर्ण फैसले लेती है, इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएगी।