Bihar Cabinet Meeting: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जो सम्राट कैबिनेट की बैठक से जुड़ी हुई है। पटना के मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में चल रही कैबिनेट की बैठक खत्म हो गयी है। सम्राट कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगी है। बैठक में राज्य के विकास और प्रशासनिक मामलों से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कैबिनेट के फैसले के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं को नए दौर के रोजगार से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम।
‘सात निश्चय-3’ के तहत कुशल युवा कार्यक्रम को 2026-27 से 2030-31 तक विस्तारित किया जाएगा। ₹430.08 करोड़ की स्वीकृति से युवाओं को AI, ड्रोन, सोलर, नेटवर्किंग, डिजिटल मार्केटिंग, बैंकिंग, टेली, विदेशी भाषा एवं उद्यमिता जैसे भविष्य के कौशलों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे प्रत्यक्ष रूप से 6,436 रोजगार के अवसर सृजित होंगे और प्रतिवर्ष 2.57 लाख से अधिक युवा प्रशिक्षित होंगे।