Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सीएम सचिवालय में चल रही कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। कैबिनेट की बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े 43 एजेंडों पर सरकार ने अपनी मुहर लगा दी है। बैठक में डिप्टी सीएम समेत तमाम विभागों के मंत्री मौजूद रहे। 


अपराध पर रोकथाम के मद्देनजर मोतिहारी, पूर्णिया एवं सारण जिला में नगर पुलिस अधीक्षक (स्टाफ ऑफिसर कोटि) के तीन पदों के सृजन, कार्यालय संचालन के लिए विभिन्न कोटि के कुल 12 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है। 


आर्थिक अपराध इकाई पटना के विस्तार एवं क्षमता वर्धन के लिए क्षेत्रीय आर्थिक अपराध इकाई में 143 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है।