Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
03-Jun-2025 12:35 PM
By Viveka Nand
Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में 47 एजेंडों पर मुहर लगी है. कई विभागों में हजारों नए पद सृजित किए गए हैं. सरकार ने एक भ्रष्ट औषधि निरीक्षक को सेवा से बर्खास्त कर दिया है. कैबिनेट ने स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी.
नीतीश कैबिनेट ने डीआई को किया बर्खास्त
पटना के तत्कालीन औषधि निरीक्षक जितेन्द्र कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. सेवा काल में भ्रष्टाचार से अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले पटना के तत्कालीन औषधि निरीक्षक जितेंद्र कुमार जो निलंबित थे, उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है. निलंबन अवधि के लिए निर्धारित मुख्यालय में बिना योगदान दिए ही, अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित थे. इन आरोपों को लिए औषधि निरीक्षक को सेवा से बर्खास्त किया गया है.
बता दें, निगरानी ब्यूरो की टीम ने 25 जून 2022 को पटना के तत्कालीन औषधि निरीक्षक जितेन्द्र कुमार के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. आय से अधिक संपत्ति के मामले में पटना सिटी के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के यहां दबिश दी गई थी. छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कैश (करीब 4 करोड़) और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए थे. छापेमारी के दौरान टीम ने नोटों से भरे 5 बोरे, दर्जनों जमीन के कागजात, सोने-चांदी के आभूषण, चार लग्जरी कार और कई बैंकों के एटीएम कार्ड जब्त किए थे. दो हजार और पांच सौ रुपये के इन नोटों को गिनने के लिए निगरानी ने पहले करेंसी रीडर मशीन मंगायी. बीच में मशीन खराब हुई तो नोट गिनने के लिए बैंककर्मी को बुलाना पड़ा था.