Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?
09-Dec-2025 05:50 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Cabinet Meeting: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 19 एजेंडों को मंजूरी दी गई। बैठक में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ा निर्णय लिया गया है।
सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 5% की वृद्धि को मंजूरी दी है। अब 1 जुलाई 2025 से प्रभावी रूप से, षष्ठम केंद्रीय वेतनमान के तहत वेतन और पेंशन पाने वाले राज्य के कर्मचारियों व पेंशनभोगियों का DA 252% से बढ़ाकर 257% कर दिया गया है।
इसी तरह, पंचम केंद्रीय वेतनमान के तहत वेतन और पेंशन प्राप्त करने वाले सरकारी कर्मचारियों व पेंशनभोगियों को अब 466% के स्थान पर 474% DA दिया जाएगा। सरकारी कर्मचारियों ने इस फैसले का स्वागत किया है, क्योंकि महंगाई के बीच यह राहत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
इसके अलावा सरकार ने पहले से कार्यरत 45 विभागों के अलावा तीन नए विभागों के गठन को स्वीकृति दे दी है। सरकार ने युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बेहतर शिक्षा के लिए उच्च शिक्षा विभाग औऱ विमानन की संभावनाओं को और विस्तृत करने तथा वायु यातायात को सुगम करने के उद्देश्य से सिविल विमानन विभाग का गठन किया है।