ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी

Home / bihar / patna-news / Bihar News: त्योहारों में बिहार आनेवाले लोगों को नीतीश सरकार ने दी बड़ी...

Bihar News: त्योहारों में बिहार आनेवाले लोगों को नीतीश सरकार ने दी बड़ी सौगात, बसों के किराए में मिलेगी विशेष छूट; जानिए..

Bihar News: त्योहारी सीजन में बिहार सरकार ने बड़ी सौगात दी है. दशहरा, दीपावली, छठ व होली पर बिहार आने-जाने वाले यात्रियों को बस किराए में विशेष छूट दी जाएगी. इसके लिए सरकार ने 24.06 करोड़ रुपये स्वीकृति दी है.

11-Sep-2025 01:52 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि दशहरा, दीपावली, छठ और होली पर दूसरे राज्यों से बिहार आने-जाने वाले यात्रियों और कामगारों की सुविधा के लिए त्योहारी सीजन में अंतर्राज्यीय बस परिचालन पर विशेष छूट देने के लिए 24 करोड़ 06 लाख 36 हजार रुपये की स्वीकृति दी है। 


सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 में दुर्गापूजा, दीपावली, छठ और होली के अवसर पर लोक-निजी भागीदारी यानि पीपीपी मॉडल के तहत चलने वाली डीलक्स Non-AC, डीलक्स AC और डीलक्स स्लीपर AC बसों के किराए में राहत दी जाएगी। इसके लिए 24 करोड़ 06 लाख 36 हजार रुपये की मंजूरी प्रदान की है।


बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने इस विशेष छूट योजना का खर्च अनुमानित 24.06 करोड़ रुपये बताया था। चूकि वर्तमान बजट मद में केवल 10 करोड़ रुपये का ही प्रावधान है, इसलिए शेष राशि बिहार आकस्मिकता निधि (BCF) से अग्रिम उपलब्ध कराई जाएगी। 


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में सार्वजनिक परिवहन का लगातार विस्तार हो रहा है। डबल इंजन वाली एनडीए सरकार बिहार और बिहार के बाहर रहने वाले लोगों की सुगम और सुरक्षित यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में हाल ही में रेलवे ने दीपावली और छठ पर 12 हजार स्पेशल ट्रेन सेवा के संचालन का निर्णय लिया है और अब बिहार सरकार ने अंतर्राज्यीय बस परिचालन पर विशेष छूट देने के लिए 24 करोड़ 06 लाख 36 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।