Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। अब आज सत्र के 7वें दिन यानी सोमवार को थर्ड सप्लीमेंट्री बजट पर चर्चा होगी। आज विधानसभा की कार्यवाही के सेकेंड हाफ में बिहार के वित्त मंत्री सह डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बिहार विनियोग विधेयक 2025 पेश करेंगे।
वहीं, आज वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए शिक्षा विभाग का भी बजट पेश किया जाएगा। ऐसे में दो दिन के अंतराल के बाद एक बार फिर आज सदन में हंगामा होने के पूरे आसार हैं। विपक्ष के विधायक और पार्षद लगातार लॉ एंड ऑर्डर और महिला सुरक्षा को मुद्दा बना कर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में आज भी वह सवाल कर सकते हैं।
इधर, आज सदन की कार्यवाही के फर्स्ट हाफ में प्रश्नकाल चलेगा, जिसमें गृह विभाग, वित्त विभाग, उद्योग विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग और गन्ना उद्योग विभाग से जुड़े 105 सवालों का जवाब संबंधित विभाग के मंत्री को देंगे।