ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / bihar / patna-news / Bihar Budget 2026-27: CM नीतीश के नेतृत्व में बिहार के विकास की नई...

Bihar Budget 2026-27: CM नीतीश के नेतृत्व में बिहार के विकास की नई उड़ान...ऐतिहासिक बजट विकास का मजबूत रोडमैप-जेडीयू महासचिव

Bihar News: जदयू प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने 3.47 लाख करोड़ रुपये के बिहार बजट 2026-27 को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट सात निश्चय पार्ट-3, किसानों, युवाओं, महिलाओं और समग्र विकास का सशक्त रोडमैप है।

03-Feb-2026 06:17 PM

By First Bihar

Bihar News: जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश महासचिव श्री रंजीत कुमार झा ने बिहार सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्त वर्ष 2026–27 के ऐतिहासिक बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के दूरदर्शी नेतृत्व में तेज़ी से आगे बढ़ रहे बिहार की सशक्त तस्वीर प्रस्तुत करता है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2004–05 में बिहार का बजट मात्र ₹23,885 करोड़ था, जो आज वित्त वर्ष 2026–27 में बढ़कर ₹3,47,589 करोड़ हो चुका है। अर्थात् 2005 के मुकाबले बिहार के बजट का आकार लगभग 15 गुना बढ़ा है, जो मुख्यमंत्री जी के कुशल शासन, पारदर्शी व्यवस्था और विकासोन्मुख नीतियों का प्रत्यक्ष प्रमाण है।रंजीत झा ने कहा कि यह बजट सात निश्चय पार्ट-3 के लक्ष्यों को मजबूती से आगे बढ़ाने के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार अवसर सृजन, किसानों की आय वृद्धि, उद्योगों को गति देने, शिक्षा के सुदृढ़ीकरण तथा गाँव से शहर तक निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने की दिशा में एक मजबूत रोडमैप प्रस्तुत करता है।

उन्होंने कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को वार्षिक ₹3,000 की अतिरिक्त सहायता की घोषणा को अन्नदाताओं के सम्मान, सशक्तिकरण और आय बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।प्रदेश महासचिव ने कहा कि यह बजट माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की जनता के प्रति संवेदनशीलता, उनकी जनकल्याणकारी सोच और विकसित बिहार के संकल्प का जीवंत प्रतिबिंब है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में बिहार देश के शीर्ष विकसित राज्यों की श्रेणी में स्थान प्राप्त करने की दिशा में तेज़ी से अग्रसर होगा।