ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान एक्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: अपने गृह क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा, निर्माणाधीन स्कूल भवन और ROB को देख दिये ये निर्देश बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका

Bihar Budget 2025: विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाएगा यह बजट, JDU महासचिव बोले- नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा बिहार

Bihar Budget 2025: बिहार विधानसभा में आज बजट पेश किया गया . वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सदन में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया. सत्ता पक्ष ने बजट की कापी प्रशंसा किया है.

03-Mar-2025 04:07 PM

By Viveka Nand

Bihar Budget 2025: बिहार विधानसभा में  आज वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया गया. सूबे के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने लगातार दूसरी बार राज्य का बजट पेश किया. इस बार काबजट आकार 3 लाख 17 हजार करोड़ का होगा. बिहार का बजट पेश किए जाने के बाद सत्ता पक्ष ने काफी सराहा है. बजट भाषण के समापन के बाद खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वित्त मंत्री सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाकर बधाई दी है. 

बजट के बाद सत्ता पक्ष के सभी नेता बझाई दे रहे हैं. जेडीयू के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने बजट की काफी सराहना की है. जेडीयू नेता ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 का बिहार बजट कापी अच्छा है.  इसमें शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य, कृषि, महिला सशक्तिकरण पर खास फोकस किया गया है. रोजगार सृजन और निवेश पर विशेष ध्यान दिया गया है. यह बजट बिहार को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाएगा. जेडीयू महासचिव रंजीत कुमार झा ने कहा कि बजट में सबसे अधिक शिक्षा पर खर्च करने की बात कही गई है. शिक्षा के लिए करीब 60 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. जो 2004 के बिहार बजट से लगभग ढाई गुना अधिक है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है. हमारे नेता ने बिहार को सजाने और संवारने का काम किया है. 

बता देें.वित्तीय वर्ष 2025-26 में बजट का आकार 3 लाख 16 हजार 895.02 करोड़ रूपया है. यह पिछले वित्तीय वर्ष के बजट आकर से 38,169 करोड़ रूपया अधिक है. बजट भाषण में सम्राट चौधरी ने कई बड़ी घोषणा की. सम्राट चौधरी ने घोषणा किया है कि 534 प्रखंड़ों में से 358 प्रखंडों में तरणबद्ध तरीके से 1-1 डिग्री कॉलेज चाहे वो सरकारी हो या निजी खोले जाएंगे. 

प्रमुख घोषणाएं....

21 बाजार समिति के आधुनिकीकरण के लिए 1289 करोड़ की लागत से योजना लाई गई है. सभी बाजार समिति को कार्यशील किया जायेगा. 21 बाद 17 अन्य बाजार समिति को जोडने का काम किया जायेगा. बिहार में एमएसपी अरहर, मूंग और उरद दाल को खरीदने का काम करेगी. सभी अनुमंडल-ब्लॉक में कोल्ड स्टोरेज की स्थापना होगी. सुधा के तर्ज पर सभी प्रखंडों में तरकारी सुविधा आउटलेट खोला जायेगा. इसके लिए समिति का गठन किया जायेगा. गरीब कन्याओं के विवाह हेतु सभी पंचायतों में कन्या विवाह मंडप का निर्माण किया जायेगा. पटना मेंं महिला हाट की स्थापना की जायेगी. पटना में चलंत व्यायामशाला की स्थापना की जायेगी. इसमें प्रशिक्षक महिलाएं होंगी. शहरों में पिंक ट्वायलेट की स्थपना होगी. सभी जिलों में बस स्टैंड को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जायेगा. 

शहरों में नगर चिकित्सा केंद्र खोले जाएंगे.बेगूसराय में कैंसर अस्पताल खुलेगा.सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वालों छात्रों को छात्रवृति दो गुना की जाएगी, जो पिछड़ा अति पिछड़ा समाज से आते हैं.  महिलाओं के लिए प्रमुख शहरों में पिंक बस का परिचालन किया जाएगा, जिसमें महिला ही चालकऔर कंडक्टर होगी. महिला रोजगार को बढ़ाने के लिए ई रिक्शा आदि सीखने के लिए भी नियुक्ति की जाएगी. महिलाओं के लिए संचालित छठ पूजा के लिए धार्मिक पर्यटक बनाया जाएगा. हवाई अड्डा पूर्णिया से आगे तीन महीने में जहाज उड़ेगा.महिला सिपाहियों के लिए थाने आस-पास  आवासन की व्यवस्था की जायेगी.

 वर्ग 1 से 10 तक के सामान्य श्रेणी के छात्रों (अल्पसंख्यक सहित) की छात्रवृत्ति दर को दोगुना किया गया है .कक्षा 1 से 10 तक में पढ़ाई करने वाले पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के छात्र छात्राओं की छात्रवृत्ति दर को दोगुना किया जाएगा. इस पर सरकार को 875 करोड़ 77 करोड रुपए खर्च करने होंगे.  अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के छात्रों को दी जाने वाली प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति को दोगुना किया जाएगा. जिस पर 260 करोड रुपए का वार्षिक व्यय होगा. मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति छात्रावास अनुदान योजना के तहत छात्रावास अनुदान की दर ₹1000 है उसे बढ़ाकर ₹2000 किया जाएगा.

शिक्षा पर सबसे अधिक राशि खर्च होगी

 शिक्षा विभाग को 60 964 करोड़ रू, स्वास्थ्य विभाग पर 20335 करोड़, शहरी और ग्रामीण सड़कों पर 17908 करोड़ रू, गृह विभाग पर 17831 करोड़, ग्रामीण विकास पर 16093 करोड़, उर्जा विभाग 13484 करोड़, समाज कल्याण विभाग व अन्य विभागों पर 13 368 करोड़ रू खऱ्च होंगे.