ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Bihar Board Intermediate Exam 2025: इंटर परीक्षा को लेकर नई गाइडलाइन जारी, आज...

Bihar Board Intermediate Exam 2025: इंटर परीक्षा को लेकर नई गाइडलाइन जारी, आज के एग्जाम से पहले ध्यान से पढ़ लें यह खबर

Bihar Board Intermediate Exam 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर की परीक्षा में परीक्षार्थियों को जूता-मोजा पहनकर आने पर रोक लगा दी है। पूर्व में वातावरण में ठंड होने के कारण बोर्ड ने जूता-मोजा पहनकर आने की अनुमति दी थी

05-Feb-2025 07:59 AM

By First Bihar

Bihar Board Intermediate Exam 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 के लिए एक नया निर्देश जारी किया है, जिसके तहत परीक्षार्थी 6 फरवरी से 15 फरवरी के बीच जूता-मोजा पहनकर परीक्षा भवन में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। यह फैसला मौसम में सुधार को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।


दरअसल,इससे पहले वातावरण में ठंड होने के कारण बोर्ड ने जूता-मोजा पहनकर आने की अनुमति बोर्ड द्वारा दी गई थी लेकिन मौसम में सुधार होने के बाद छह फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित होने वाली परीक्षा में जूता-मोजा पहनकर आने पर रोक लगा दी गई है। बोर्ड ने परीक्षा में किसी प्रकार के कदाचार न हो इसके लिए हर संभव कदम उठा रहा है। उसी के मद्देनजर जूता-मोजा पहनकर आने पर रोक लगाई गई है।


जानकारी हो कि, परीक्षार्थियों को यह बताया गया है कि जूता-मोजा पहनकर परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।अगर कोई परीक्षार्थी इसका उल्लंघन करता है, तो उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।12 लाख 90 हजार परीक्षार्थी इस बार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 में शामिल हो रहे हैं। इसके लिए 1677 परीक्षा केंद्र राज्यभर में बनाए गए हैं।


मालूम हो कि, बिहार बोर्ड के निर्देश का उद्देश्य परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखना और परीक्षाओं में कदाचार को रोकना है। जूता-मोजा पर प्रतिबंध लगाकर बोर्ड परीक्षा में नकल और अन्य अवांछित गतिविधियों को रोकने का प्रयास कर रहा है। बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में परीक्षा के दौरान अनुशासन और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं।


इधर, परीक्षार्थियों को इन निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है ताकि वे बिना किसी समस्या के अपनी परीक्षा दे सकें। परीक्षार्थियों को जूता-मोजा न पहनने के निर्देश का पालन करना चाहिए और परीक्षा के अन्य नियमों का ध्यान रखना चाहिए। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर परीक्षा के तीसरे दिन यानी बुधवार को प्रथम पाली में विज्ञान के विद्यार्थी भौतिकी एवं दूसरी पाली में कला के विद्यार्थी भूगोल की परीक्षा देंगे। दूसरी पाली में ही वाणिज्य संकाय के विद्यार्थी बिजनेस स्टडी की परीक्षा देंगे।