बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान
17-Mar-2025 09:59 PM
By First Bihar
BSEB INTER RESULT 2025: इंटर परीक्षा का रिजल्ट अब कुछ दिन बाद जारी किया जाएगा। बता दें कि रिजल्ट का इंतजार परीक्षार्थी बड़े ही बेसब्री से कर रहे हैं। लेकिन अब इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति 6 दिन बाद इंटर का रिजल्ट जारी कर सकती है ऐसी बातें निकलकर सामने आ रही है।
बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा इंटर रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा। परिणाम के साथ-साथ आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। टॉपर्स को राज्य सरकार द्वारा 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट (Bihar Board 12th Result 2025 Live Updates) अगले सप्ताह तक घोषित किया जा सकता है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 1 से 15 फरवरी 2025 तक 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी, जिसमें 12,92,313 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। अब सभी छात्र परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो जल्दी ही खत्म होने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बीएसईबी द्वारा परिणाम 24 मार्च तक जारी किया जा सकता है। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 ऑनलाइन माध्यम से seniorsecondary.biharboardonline.com पर प्रकाशित किया जाएगा।