ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद

विशेष निगरानी इकाई ने बीएमएसआईसीएल के उप महाप्रबंधक पंकज कुमार के ठिकानों पर छापेमारी कर भारी संपत्ति का खुलासा किया है। जांच के दौरान 32 लाख रुपये नकद, करीब 1.31 करोड़ रुपये के सोना-हीरा-चांदी के गहने और सोना खरीद की 150 से अधिक रसीदें मिली हैं।

12-Mar-2026 06:33 PM

By Viveka Nand

Bihar News: बिहार के एक भ्रष्ट अधिकारी के ठिकानों से करोड़ो के जेवरात मिले हैं. अनुमान इसी से लगा सकते हैं कि उक्त अधिकारी ने सोना-हीरा-चांदी खरीद के लगभग 150 रसीद रखे थे. जांच एजेंसी की छापेमारी के दौरान उक्त अधिकारी ने करोड़ों के गहने और 32 लाख रू घऱ से बाहर फेकने का प्रयास किया, जिसे विफल कर दिया गया है. 

बीएमआईसीएल के उप महा प्रबंधक के ठिकानों पर छापेमारी 

विशेष निगरानी इकाई ने आज स्वास्थ्य विभाग के निगम बीएमएसआईसीएल के उप महाप्रबंधक पंकज कुमार के आवास एवं कार्यालय की तलाशी ली.जिसमें अकूत संपत्ति अर्जित करने के साक्ष्य मिले हैं. एसवीयू ने उक्त अधिकारी के खिलाफ आय से 94 लाख 46 हजार 66 रू अधिक अर्जित करने का केस दर्ज किया. इसके बाद कई ठिकानों की तलाशी ली गई। 

32 लाख नकद और करोड़ों के गहने बरामद 

जांच एजेंसी को अभियुक्त पंकज कुमार एवं पत्नी के नाम से अचल संपत्ति के कई दस्तावेज मिले हैं . पटना के पृथ्वीपुर, कंकड़बाग स्थित शिवम अपार्टमेंट में इनका दो फ्लैट 305 और 405 है. इसके अलावे कदम कुआं स्थित कनिका मैहर अपार्टमेंट में फ्लैट संख्या- 105 है. विशेष निगरानी इकाई की छापेमारी के दौरान कुल 32 लाख रुपए नगद बरामद किए गए हैं. यह बरामदगी पंकज कुमार की आवाज से की गई है.

सोना खरीद के 150 रसीद मिले

विशेष निगरानी इकाई की टीम जब पंकज कुमार के फ्लैट पर छापेमारी के लिए पहुंची तो उन्होंने 32 लाख नगद एवं सोने के आभूषण फेंकने का प्रयास किया. लेकिन टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नकदी और एक करोड़ 31 लाख रुपए का हीरा-सोना और चांदी के जेवरात जप्त कर लिया. छापेमारी के दौरान अभियुक्त के सेवा काल में खरीद के सोने के आभूषण के डेढ़ सौ से अधिक रसीद पाए गए हैं. जिन पर अनुसंधान किया जा रहा है. इसके अलावा वित्तीय संस्थानों में निवेश से संबंधित दस्तावेज एवं बैंक खाता मिले हैं.