ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये

Home / bihar / patna-news / Bihar Top 10 News: NEET कांड में CBI की जांच तेज, महिलाओं को...

Bihar Top 10 News: NEET कांड में CBI की जांच तेज, महिलाओं को मिले 10-10 हजार, लैंड फॉर जॉब केस में पेश हुए लालू-राबड़ी

पटना में जहानाबाद की नीट छात्रा की मौत मामले में सीबीआई ने अपनी जांच तेज कर दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं को 10 हजार की राशि ट्रांसफर की. वहीं लालू-राबड़ी दिल्ली की कोर्ट में पेश हुए. जानिए..10 बड़ी खबरें...

16-Feb-2026 07:20 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Top 10 News: बिहार में NEET छात्रा कांड की CBI जांच तेज हो गई है, जबकि मुख्यमंत्री ने 25 लाख महिलाओं को 10 हजार की सहायता राशि दी। विधानसभा में रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर हंगामा हुआ, वहीं लैंड फॉर जॉब केस में लालू-राबड़ी कोर्ट में पेश हुए। इसके अलावा शिक्षक भर्ती नियमों में बदलाव, 33 लाख राशन कार्ड रद्द और मांस बिक्री पर सख्ती जैसे बड़े फैसले भी सामने आए। आइए जानते हैं आज बिहार में दिनभर की 10 बड़ी खबरें..


CBI की जांच का दायरा बढ़ा

पटना के बहुचर्चित NEET छात्रा कांड में CBI की जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। इसी क्रम में आज सीबीआई दफ्तर में चित्रगुप्त नगर थाने की एक SI से घंटों पूछताछ की गई। इस मामले में कदमकुआं थाने की एक महिला पुलिसकर्मी और चित्रगुप्त नगर थाने के तीन अन्य पुलिस पदाधिकारियों से भी पूछताछ की जानी है। सीबीआई केस से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। सीबीआई मृत छात्रा के पैतृक गांव में जाकर जांच पड़ताल कर चुकी है. 


राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

पटना में जहानाबाद की NEET छात्रा की मौत के मामले में बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान ले लिया है। मुजफ्फरपुर के मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा ने बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज करायी थी. आयोग ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए आयोग ने मामले को अति गंभीर माना है। आयोग ने इस मामले में एसएसपी पटना को नोटिस जारी किया गया है और आठ सप्ताह के भीतर रिपोर्ट माँगी है। 


महिलाओं को मुख्यमंत्री का तोहफा

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार की 25 लाख महिलाओं को आज को दस-दस हजार रुपये मिलें हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लाभुक महिलाओं के बैंक खाते में दस-दस हजार ट्रांसफर किए गए । इसमें करीब 22 लाख ग्रामीण और तीन लाख शहरी क्षेत्र की महिलाएं हैं। 


विधानसभा में ‘बेचारा’ टिप्पणी पर बवाल

स्व. रामविलास पासवान के लिए बेचारा शब्द उपयोग करने पर बिहार विधानसभा में जोरदार बवाल हुआ। लोजपा आर ने इस पर तेजस्वी यादव से सदन में आकर माफी मांगने की मांग की। पार्टी विधायक राज तिवारी ने इसे अपने नेता का अपमान बताया। सदन में सत्ताधारी और विपक्ष दोनों ओर से पोस्टर लहराए गए। राजद विधायक और पूर्व मंत्री सर्वजीत कुमार ने रामविलास पासवान के लिए बेचारा शब्द का इस्तेमाल किया था। विधानसभा में भारी बवाल के बीच अध्यक्ष प्रेम कुमार सबको शांत रहने और बैठ जाने की अपील करते रहे लेकिन किसी ने भी बात नहीं सुनी। भारी हंगामे के बीच सदन में प्रश्नकाल शुरू हुआ लेकिन नारेबाजी और शोर शराबे का दौर नहीं थमा।


कोर्ट में पेश हुए लालू-राबड़ी

दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में आज लैंड फॉर जॉब केस की सुनवाई के दौरान लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी पेश हुए.  कोर्ट ने दोनों पर आरोप गठित करने के लिए लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी से आरोपों पर सवाल किया। दोनों ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वे मुकदमा लड़ेंगे। बाद में मीडिया से बात करते हुए सांसद मीसा भारती ने कहा कि मामला अदालत में है। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और हमें विश्वास है कि हमें न्याय मिलेगा।


पटना में आतंकी हमले की मॉकड्रिल

बुद्धा कॉलोनी के लोदीपुर स्थित होटल ताज में आतंकी हमले की मॉकड्रिल की गई। अभ्यास के तहत तीन डमी आतंकी होटल परिसर में घुसे और सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता परखी गई। ड्रिल के दौरान प्रवेश द्वार से लेकर होटल के भीतर तक पूरे ऑपरेशन का सिमुलेशन किया गया, जिसमें बंधक बनाए जाने की स्थिति से निपटने का अभ्यास भी शामिल रहा।


राजद विधायक के घर बमबाजी

जमुई   में राष्ट्रीय जनता दल की विधायक सावित्री देवी के भाई और राजद नेता सुरेश पासवान के घर बमबाजी और आगजनी की घटना सामने आई है। झगरूडीह गांव में आठ नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर महिलाओं को बंधक बनाया, जमीन के कागजात, नकदी और जेवरात लूट लिए। लूट के बाद कागजात जला दिए गए, जिससे झोपड़ी में आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की, जबकि बम निरोधक दस्ते ने एक जिंदा बम को निष्क्रिय किया।


शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव

बिहार में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है. राज्य सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (बीटीईटी/बीटेट) का आयोजन नहीं किया जाएगा. यानी प्राथमिक कक्षाओं में शिक्षक बनने के लिए अभ्यर्थियों को अब बिहार टीईटी की जरूरत नहीं होगी. इसके बदले केंद्र सरकार द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) पास करना अनिवार्य कर दिया गया है.शिक्षा  विभाग ने   विभाग ने स्पष्ट संकेत दिया है कि टीआरई 4 में केवल वही अभ्यर्थी पात्र माने जाएंगे, जिनके पास सीटीईटी का प्रमाण पत्र होगा. यह नियम केवल नई भर्तियों पर लागू होगा.


33 लाख अयोग्य राशन कार्डधारक चिन्हित

मुफ्त राशन लेने वालों के लिए बड़ी खबर है.  खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के राज्यव्यापी सत्यापन अभियान में 33 लाख 25 हजार अयोग्य राशन कार्डधारक चिन्हित किए गए हैं। अब इनके नाम राशन सूची से हटाए जा रहे हैं। जांच में सामने आया कि लाखों लोग नियमों के दायरे से बाहर होने के बावजूद राशन का लाभ ले रहे थे। सरकार की सख्ती से ऐसे लोगों में हड़कंप मचा है।


खुले में मांस बिक्री पर लगेगी रोक

बिहार सरकार ने मांस बिक्री को लेकर सख्त नियम लागू करने का संकेत दिया है। डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट किया कि अब खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगेगी। मंत्री ने बताया कि आगे से केवल वैध लाइसेंसधारी दुकानदार ही मांस बेच सकेंगे। इसके लिए स्वच्छता, स्वास्थ्य और स्थानीय प्रशासन द्वारा तय सभी नियमों का पालन अनिवार्य होगा। दुकानों की नियमित जांच, लाइसेंस का सत्यापन और मानकों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा।