ब्रेकिंग न्यूज़

मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक बिहार में 5 लोगों की संदिग्ध मौत..जहरीली शराब पीने की चर्चा ! बिना PM रिपोर्ट के ही सहायक एक्साइज कमिश्नर ने दिया गजब का जवाब- 'कुत्ता' काटने से मरे हैं लोग... BIHAR NEWS: बिहार में अब बिना जमीन रसीद के भी मिलेगा बिजली कनेक्शन, बस करना होगा यह काम, जानिए नया नियम और पूरी प्रक्रिया BIHAR CRIME NEWS: बम की धमकियों से नहीं थमेगा न्याय: पटना सिविल कोर्ट में रोज सर्च अभियान, आरोपियों की गिरफ्तारी को विशेष टीम गठित Bihar politics : विधान परिषद में राजद MLC ने जेडीयू मंत्री को कहा - फेक है आपकी डिग्री ..., खूब हुआ हंगामा; जानिए फिर मंत्री ने क्या दिया जवाब Bihar News : पैक्स अध्यक्षों से रिश्वत, अधिकारी ने खुद लिखा सच! बिहार विधान परिषद में राजद MLC सुनील सिंह ने खोली सरकार की पोल, सभापति भी हैरान Bihar Assembly : 2013 से अब तक नहीं हुआ काम, HAM के विधायक ने सरकार पर उठाया सवाल; जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब PATNA METRO UPDATE: पटना में भी दिल्ली की तर्ज पर दौड़ेगी मेट्रो ट्रेनें, इस माह तक शुरू होने की उम्मीद, जानिए पूरी अपडेट Bihar News : 'हुजुर यह सरकार के सामर्थ का हनन है ....', मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों की बात नहीं मान रहे अधिकारी, BJP विधायक ने सरकार पर उठाया सवाल; नियमावली लेकर पहुंचे सदन

Bihar Politics : JDU विधायक के बिगड़े बोल, कहा - तेजस्वी अपने समय में क्यों नहीं UGC लागू करवा लिए,अब दूसरे के चू @#% पर तबला बजा रहे

बिहार विधानसभा बजट सत्र के दौरान जदयू विधायक विनय चौधरी के विवादित बयान से सियासत गरमा गई है। तेजस्वी यादव और विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कई बड़े आरोप लगाए। पढ़िए पूरी खबर।

Bihar Politics : JDU विधायक के बिगड़े बोल, कहा - तेजस्वी अपने समय में क्यों नहीं UGC लागू करवा लिए,अब दूसरे के चू @#%  पर तबला बजा रहे

18-Feb-2026 10:28 AM

By First Bihar

Bihar Politics : बिहार विधानसभा बजट सत्र के दौरान राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। सत्र के दौरान जहां विपक्ष सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की कोशिश कर रहा है, वहीं सत्ता पक्ष के नेताओं की ओर से भी तीखे बयान सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में विनय चौधरी का एक बयान चर्चा का विषय बन गया है, जिसमें उन्होंने विपक्ष के नेता पर हमला बोलते हुए शब्दों की मर्यादा पार कर दी। 


दरअसल, बेनीपुर विधायक और जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता विनय चौधरी से पत्रकारों ने UGC कोटे को बढ़ाने की मांग को लेकर सवाल पूछा। इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता जब सरकार में थे, तब उन्हें इस दिशा में कदम उठाना चाहिए था। उन्होंने बयान देते हुए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिससे राजनीतिक माहौल गर्मा गया। उन्होंने कहा कि अभी दूसरे के चू @#$% पर तबला बजा रहे हैं। 


इसके अलावा, यूजीसी कानून लागू होने को लेकर पूछे गए सवाल पर भी उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब विपक्ष सत्ता में था, तब ऐसे कानून लागू क्यों नहीं किए गए। उनके इस बयान को लेकर विपक्षी दलों में नाराजगी देखने को मिल रही है।


विनय चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार मजबूती से काम कर रही है और विपक्ष के आरोप पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने कहा कि जनता सरकार के विकास कार्यों को देख रही है और आने वाले चुनावों में इसका असर दिखाई देगा।


तेजस्वी यादव द्वारा होली के बाद जनता के बीच जाने की योजना पर भी चौधरी ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि विपक्ष की यह यात्रा राजनीतिक रूप से ज्यादा असरदार नहीं होगी और इससे उनकी सीटों की संख्या और घट सकती है।