Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के तीस अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है. इनमें मूल कोटि से उप सचिव, उप सचिव स्तर से अपहर समाहर्ता, अपर समाहर्ता स्तर से संयुक्त सचिव, संयुक्त सचिव स्तर से अपर सचिव और अपर सचिव स्तर से विशेष सचिव के रूप में प्रोन्नति दी गई है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है.
बिहार प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों को उप सचिव स्तर में प्रोन्नति दी गई है. इन सभी अधिकारियों को मूल कोटि से उप सचिव एवं समकक्ष में वेतनमान लेवल- 11 में कार्यकारी प्रभार दिया गया है.
वहीं उप सचिव रैंक के आठ अधिकारियों को उपसचिव से अपर समाहर्ता में प्रमोश दिया गया है. अपर समाहर्ता सत्र के 10 अधिकारियों को संयुक्त सचिव स्तर में प्रोन्नति दी गई है. जबकि संयुक्त सचिव स्तर के तीन अधिकारियों को अपर सचिव एवं समकक्ष में प्रोन्नत किया गया है. बिहार प्रशासनिक सेवा के अपर सचिव स्तर के सतीश रंजन सिंह को विशेष सचिव में प्रोन्नति दी गई है.