PATNA: बिहार विधान परिषद में 8 नवनिर्वाचित विधान पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधान परिषद के सभापति एवं कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बिहार विधान परिषद के चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित 8 नवनिर्वाचित सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। कार्यकारी सभापति रामवचन राय ने विधान परिषद सभागार में सभी सदस्यों को शपथ दिलाई।
नीरज कुमार, संजीव कुमार सिंह, बंशीधर ब्रजवासी, डॉ. एनके यादव, नरेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ. राहुल राज, सुरेश प्रसाद राय और अनिल कुमार झा सभी 8 नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण लेने के बाद आरजेडी एमएलसी संजीव कुमार सिंह ने जय परशुराम के नारे लगाये।
शपथ लेने के बाद लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के एमएलसी संजीव कुमार सिंह ने जय परशुराम के नारे लगाए। संजीव कुमार सिंह ने कहा कि हम लोग भगवान परशुराम के वंशज हैं। हम जिस जगह रहेंगे भगवान परशुराम का झंडा बुलंद करते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि राजद के बारे में गलत सोच बना दी गयी है, आरजेडी के बारे में गलत बोला जा रहा है, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए।
आरजेडी के बारे में इस तरह का दुष्प्रचार करना गलत बात है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ए टू जेड की पार्टी है। सवर्ण समाज में रहते हुए आरजेडी ने हमे मौका दिया। आज हम आरजेडी के एमएलसी के रूप में शपथ लिये हैं। उन्होंने कहा कि आरजेडी में जय श्री कृष्ण होगा, जय श्री राम होगा और जय परशुराम होगा। एमएलसी के रूप में हम पूरी ईमानदारी पूर्वक काम करेंगे।
संजीव कुमार सिंह ने कहा कि हमारी आवाज को दबाने की जो कोशिश करेगा वह मिट्टी में मिल जाएगा। ब्राह्मण और भूमिहारों को आरजेडी पसंद है, मुझे भी आरजेडी पसंद है, इसलिए मैं आरजेडी से एमएलसी का चुनाव जीता हूं। अब हमारा मुख्य मकसद वित्त रहित शिक्षकों को न्याय दिलाया होगा, उनको वेतनमान मिले और माध्यमिक शिक्षकों को सातवां वेतनमान लागू हो इस पर वो काम करेंगे।