ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना Bihar Governor : जानिए भारत में किन-किन सैन्य अधिकारियों को बनाया गया राज्यपाल, बिहार में सैयद अता हसनैन नया नाम Bihar Governor : बिहार में पिछले 10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले, औसतन डेढ़ से दो साल का रहा कार्यकाल; जानिए आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर BIHAR NEWS : केंद्र की राशि से बिहार को मिलेगी राहत ! अभी भी नहीं कम होगी इन लोगों की मुश्किलें; बस इनको मिलेगी राहत Bihar Rajya Sabha Election : स्कॉर्पियो-इनोवा के मालिक हैं भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की संपत्ति का खुलासा; हलफनामे में दी पूरी जानकारी राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल

Bihar News: बिहार के 6 छोटे एयरपोर्ट को मिलेगा नया जीवन, उड़ान योजना के तहत केंद्र सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

Bihar News: बिहार के 6 छोटे एयरपोर्ट मधुबनी, सहरसा, बीरपुर, वाल्मिकीनगर, मुंगेर और मुजफ्फरपुर को उड़ान योजना के तहत पुनर्जीवित किया जाएगा। इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा।

20-Jul-2025 07:12 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: केन्द्र सरकार की उड़ान योजना के तहत बिहार में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूती प्रदान करने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। इस योजना के तहत राज्य के छह छोटे हवाई अड्डों मधुबनी, सहरसा, बीरपुर (सुपौल), वाल्मिकीनगर (प. चंपारण), मुंगेर और मुजफ्फरपुर को विकसित किया जा रहा है।


भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से चयनित एयरलाइन स्प्रिट एयर एलएलपी को इन रुटों पर संचालन के लिए इच्छा-पत्र जारी किया गया है। स्प्रिट एयर इन हवाई अड्डों को बिहटा एयरपोर्ट और वाराणसी से जोड़ने वाले विभिन्न क्षेत्रीय मार्गों पर विमान सेवाएं शुरू करेगी।


यह पहल सीमांचल, मिथिलांचल, तिरहुत और अंग क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाएगी और इन पिछड़े क्षेत्रों में आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन विकास को गति देगी। इस सिलसिले में बिहार के मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने कहा कि यह राज्य के लिए गर्व की बात है कि हम एक साथ छह छोटे हवाई अड्डों को पुनर्जीवित कर रहे हैं। इससे स्थानीय नागरिकों को सस्ती और सुलभ हवाई सेवा प्राप्त होगी और राज्य का संपर्क देश के अन्य हिस्सों से सुदृढ़ होगा। 


प्रस्तावित सभी हवाई मार्ग इस प्रकार हैं (स्प्रिट एयर द्वारा संचालित) :

1. बिहटा-बीरपुर हवाई मार्ग (आरसीएस) – 8 सीट क्षमता – 64 (आरसीएस सीट प्रति सप्ताह)

2. बीरपुर-बिहटा हवाई मार्ग (आरसीएस) – 8 सीट क्षमता – 64 (आरसीएस सीट प्रति सप्ताह)

3. बिहटा-सहरसा हवाई मार्ग (आरसीएस) – 8 सीट क्षमता – 64 (आरसीएस सीट प्रति सप्ताह)

4. सहरसा-बिहटा हवाई मार्ग (आरसीएस) – 8 सीट क्षमता – 64 (आरसीएस सीट प्रति सप्ताह)

5. बिहटा-मुंगेर हवाई मार्ग (आरसीएस) – 8 सीट क्षमता – 64 आरसीएस सीट प्रति सप्ताह

6. मुंगेर-बिहटा हवाई मार्ग (आरसीएस) – 8 सीट क्षमता – 64 आरसीएस सीट प्रति सप्ताह

7. बिहटा-बोकारो हवाई मार्ग (आरसीएस) – 8 सीट क्षमता – 64 आरसीएस सीट प्रति सप्ताह

8. बोकारो-बिहटा हवाई मार्ग (आरसीएस) – 8 सीट क्षमता – 64 (आरसीएस सीट प्रति सप्ताह)

9. बिहटा-मुजफ्फरपुर हवाई मार्ग (आरसीएस) – 8 सीट क्षमता – 64 (आरसीएस सीट प्रति सप्ताह)

10. मुजफ्फरपुर-बिहटा हवाई मार्ग (आरसीएस) – 8 सीट क्षमता – 64 (आरसीएस सीट प्रति सप्ताह)

11. मुजफ्फरपुर-वाराणसी हवाई मार्ग (आरसीएस) – 8 सीट क्षमता – 64 (आरसीएस सीट प्रति सप्ताह)

12. वाराणसी-मुजफ्फरपुर हवाई मार्ग (आरसीएस) – 8 सीट क्षमता – 64 (आरसीएस सीट प्रति सप्ताह)

13. वाराणसी-वाल्मिकीनगर हवाई मार्ग (आरसीएस) – 8 सीट क्षमता – 64 (आरसीएस सीट प्रति सप्ताह)

14. वाल्मिकीनगर-वाराणसी हवाई मार्ग (आरसीएस) – 8 सीट क्षमता – 64 (आरसीएस सीट प्रति सप्ताह)

15. वाराणसी-रक्सौल हवाई मार्ग (आरसीएस) – 8 सीट क्षमता – 64 आरसीएस सीट प्रति सप्ताह

16. रक्सौल-वाराणसी हवाई मार्ग (आरसीएस) – 8 सीट क्षमता – 64 (आरसीएस सीट प्रति सप्ताह)

17. बिहटा-वाल्मिकीनगर हवाई मार्ग (आरसीएस) – 8 सीट क्षमता – 64 (आरसीएस सीट प्रति सप्ताह)

18. वाल्मिकीनगर-बिहटा हवाई मार्ग (आरसीएस) – 8 सीट क्षमता – 64 (आरसीएस सीट प्रति सप्ताह)

19. बिहटा-रक्सौल हवाई मार्ग (आरसीएस) – 8 सीट क्षमता – 64 (आरसीएस सीट प्रति सप्ताह)

20. रक्सौल-बिहटा हवाई मार्ग (आरसीएस) – 8 सीट क्षमता – 64 (आरसीएस सीट प्रति सप्ताह)

21. बिहटा-मधुबनी हवाई मार्ग (आरसीएस) – 8 सीट क्षमता – 64 (आरसीएस सीट प्रति सप्ताह)

22. मधुबनी-बिहटा हवाई मार्ग (आरसीएस) – 8 सीट क्षमता – 64 (आरसीएस सीट प्रति सप्ताह)

23. बिहटा-जमशेदपुर हवाई मार्ग (आरसीएस) – 8 सीट क्षमता – 64 (आरसीएस सीट प्रति सप्ताह)

24. जमशेदपुर-बिहटा हवाई मार्ग (आरसीएस) – 8 सीट क्षमता – 64 (आरसीएस सीट प्रति सप्ताह)


इन उड़ानों का संचालन संबंधित हवाई अड्डों पर आवश्यक अधोसंरचना जैसे– एटीसी, टर्मिनल, सुरक्षा सुविधा की उपलब्धता के बाद प्रारंभ होगा, जिसमें राज्य सरकार आवश्यक सहयोग कर रही है।