ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: संदिग्ध परिस्थिति में किन्नर की मौत, किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला शव बिहटा के नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन अब पटना में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी, दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय में अत्याधुनिक यूनिटी मशीन की शुरुआत अब पटना में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी, दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय में अत्याधुनिक यूनिटी मशीन की शुरुआत पटना में अपराधियों का तांडव: धारदार हथियार से वार कर महिला को मौत के घाट उतारा, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप पटना में अपराधियों का तांडव: धारदार हथियार से वार कर महिला को मौत के घाट उतारा, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप पवन सिंह-अक्षरा सिंह का पुराना वीडियो वायरल, पॉडकास्ट में एक्ट्रेस के बयान के बाद मचा बवाल Success Story: गरीबी से जंग, IIT की डिग्री और 160 करोड़ का कारोबार! जानिए बिहार के इस युवा की सक्सेस स्टोरी Bihar Crime News: पुष्कर सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर अरेस्ट, छात्र नेता की सरेआम गोली मारकर की थी हत्या; फेसबुक की एक 'पोस्ट' बनी मौत की वजह Patna News: पटना में फिर गरजेगा बुलडोजर: इस दिन से शुरू होगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, 9 टीमों का गठन

Bihar News: करोड़ों की लागत से बिहार में बनेंगे 6 आधुनिक ई-बस डिपो, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इन जिलों को होगा सीधा लाभ

Bihar News: बिहार सरकार ने प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर और पूर्णिया में 62.83 करोड़ रुपये की लागत से छह आधुनिक ई-बस डिपो बनाने का निर्णय लिया है।

28-Feb-2026 05:43 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार में इलेक्ट्रिक बस सेवा को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने छह प्रमुख शहरों में आधुनिक बस डिपो के निर्माण का फैसला लिया है। परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर और पूर्णिया में कुल 62 करोड़ 83 लाख रुपये की लागत से सरकारी डिपो बनाए जाएंगे। 


यह कार्य प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत किया जा रहा है। डीपो का निर्माण भवन निर्माण विभाग द्वारा होगा। इनके बनने से ई बसों का संचालन, रखरखाव और चार्जिंग सुविधा में काफी सुधार होगा। साथ ही ड्राइवर-कंडक्टरों को बेहतर आराम की व्यवस्था मिलेगी।  


डिपो में उपलब्ध होंगी ये आधुनिक सुविधाएं

प्रति डिपो में प्रशासनिक भवन, कार्यशाला, बस धुलाई रैंप, एक साथ कई बसों की पार्किंग क्षमता, चार्जिंग स्टेशन के अलावा, पावर बैकअप मौजूद होगा। इसके अलावा सार्वजनिक शौचालय, लगभग 2 मीटर ऊंची सीमा दीवार व फीडिंग रूम भी होगा।


जिलेवार अतिरिक्त सुविधाएं

मुजफ्फरपुर- टर्मिनल सह सार्वजनिक प्रतीक्षालय क्षेत्र, शेड, सड़क, पेवर ब्लॉक, दुकान, एलिवेटेड प्लेटफॉर्म व गार्ड रूम  

गया- सड़क, पेवर ब्लॉक, एलिवेटेड प्लेटफॉर्म, दुकान, टर्मिनल व ई-बस चार्जिंग स्टेशन

भागलपुर- पेवर ब्लॉक, सड़क, दुकान, एलिवेटेड प्लेटफॉर्म, सीमा दीवार, गार्ड रूम, टर्मिनल और ई-बस स्टेशन पर शेड

पूर्णिया- टर्मिनल सह सार्वजनिक प्रतीक्षालय क्षेत्र, शेड, पेवर ब्लॉक, दुकान, एलिवेटेड प्लेटफॉर्म  

दरभंगा- शेड, पेवर ब्लॉक, दुकान, एलिवेटेड प्लेटफॉर्म, गार्ड रूम, सीमा दीवार  


परिवहन मंत्री ने कहा कि ये आधुनिक डिपो इलेक्ट्रिक बसों के सुरक्षित संचालन, बेहतर रखरखाव, यात्रियों की सुविधा और चालक कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कदम हैं। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ही सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।