PATNA: बिहार के 51 पुलिस इंस्पेक्टर को चुनावी वर्ष में दुर्गा पूजा का गिफ्ट राज सरकार ने दिया है। नीतीश सरकार ने प्रमोशन देते हुए 51 पुलिस इंस्पेक्टर को डीएसपी बनाया है। इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी की है। 


अब इन सभी प्रमोशन प्राप्त करने वाले इंस्पेक्टरों की डीएसपी पोस्टिंग राज्य सरकार करेगी। 30 सितंबर को 2025 को गृह विभाग ने जो अधिसूचना जारी की है जिसमें इस बात का जिक्र है कि 13-10-2023 में निहित अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी व्यवस्था के तहत पुलिस निरीक्षक एवं समकक्ष कोटि के निम्नांकित पदाधिकारियों को बिहार पुलिस सेवा के पुलिस उपाधीक्षक (मूल कोटि) में (वेतनमान वेतन स्तर-09) अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी प्रभार दिया जाता है। इंस्पेक्टर से डीएसपी बने पुलिस पदाधिकारियों की लिस्ट नीचे दी गयी है। देखिये...