ब्रेकिंग न्यूज़

Bhagalpur Metro : 22 स्टेशन, 3 लाइनें और 2 कॉरिडोर: भागलपुर मेट्रो अपडेट 2026 – जानिए पूरी जानकारी बिहार में शराबबंदी हुई बेहाल: शराब तस्कर निकला पुलिस का जवान, बीयर की खेप के साथ मेयर के सरकारी और प्राइवेट बॉडीगार्ड अरेस्ट बिहार में शराबबंदी हुई बेहाल: शराब तस्कर निकला पुलिस का जवान, बीयर की खेप के साथ मेयर के सरकारी और प्राइवेट बॉडीगार्ड अरेस्ट डांसर को गोद में बैठाकर अश्लील हरकत करना पड़ा भारी, बिहार पुलिस के ASI पर गिरी गाज; वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया बड़ा एक्शन डांसर को गोद में बैठाकर अश्लील हरकत करना पड़ा भारी, बिहार पुलिस के ASI पर गिरी गाज; वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया बड़ा एक्शन Bihar crime news : 5000 रुपये के कर्ज को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या, मातम का माहौल; जांच में जुटी पुलिस Bihar Police Bharti 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, कॉन्स्टेबल ऑपरेटर पदों के लिए आवेदन इस तारीख से शुरू, जानिए पूरी प्रक्रिया Bihar News : बिहार में यह कैसा विकास ? 2014 में ही रोपवे निर्माण के लिए मिली मंजूरी पर अभी तक नहीं हुआ काम; जवाब देने में मंत्री के छुटे पसीने दिल्ली में मर्डर बिहार में सनसनी: महिला और उसकी तीन बेटियों की बेरहमी से हत्या, आरोपी पति का पटना से है गहरा नाता दिल्ली में मर्डर बिहार में सनसनी: महिला और उसकी तीन बेटियों की बेरहमी से हत्या, आरोपी पति का पटना से है गहरा नाता

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: बिहार की लाखों महिलाओं को मिलेगा मुफ्त गैस कनेक्शन, 25 लाख कनेक्शन स्वीकृत

PM Ujjwala Yojana: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत केंद्र सरकार ने बिहार को 25 लाख मुफ्त गैस कनेक्शन की मंजूरी दी है। इस फैसले से राज्य की लाखों बीपीएल महिलाओं को स्वच्छ ईंधन का लाभ मिलेगा और उनके जीवन स्तर में सुधार होगा।

PM Ujjwala Yojana

25-Feb-2026 11:15 AM

By FIRST BIHAR

PM Ujjwala Yojana: बिहार में मुफ्त गैस कनेक्शन की प्रतीक्षा कर रही करीब 10 लाख महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने राज्य को 25 लाख प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन देने की प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी है।


पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने चालू वित्तीय वर्ष में बिहार के लिए 25 लाख उज्ज्वला कनेक्शन स्वीकृत किए हैं। योजना के तहत ये गैस कनेक्शन बीपीएल परिवारों को दिए जाएंगे, जो अब तक खाना बनाने के लिए लकड़ी, कोयला या अन्य पारंपरिक ईंधन पर निर्भर हैं।


मंत्रालय ने राज्य सरकार के साथ-साथ सभी गैस कंपनियों को भी 25 लाख कनेक्शन जारी करने के निर्देश दे दिए हैं। मंत्रालय की मंजूरी के बाद खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के विशेष सचिव उपेंद्र कुमार ने सभी जिलों को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन जारी करने का आदेश दिया है।


विशेष सचिव ने निर्देश दिया है कि गैस कनेक्शन लेने की प्रक्रिया को और सरल बनाया जाए, ताकि हर पात्र लाभार्थी आसानी से इसका लाभ उठा सके। इसके लिए व्यापक स्तर पर लोगों को योजना की जानकारी दी जा रही है और इसके फायदों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इस पहल से न सिर्फ महिलाओं का जीवन स्तर सुधरेगा, बल्कि पारंपरिक ईंधन से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान में भी कमी आएगी।


सभी जिलों में उज्ज्वला समिति गठित की गई है, जो आवेदनों की जांच कर पात्र लोगों को कनेक्शन उपलब्ध कराएगी। वर्तमान में राज्य में इस योजना के तहत करीब 10 लाख आवेदन लंबित हैं। मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान यह मुद्दा सामने आने पर राज्य सरकार ने केंद्र का ध्यान आकर्षित किया था और पात्र लाभार्थियों को शीघ्र गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। इस निर्णय से बिहार की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है।