Bihar News: बिहार में सरकारी कामकाज में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। सहयोग शिविर में प्राप्त शिकायतों और आवेदनों के निपटारे में देरी करने के आरोप में एक साथ 15 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इन अधिकारियों पर सहयोग पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की सुनवाई निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी नहीं करने और मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने का आरोप है।
जानकारी के मुताबिक, सहयोग शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुनना और उनका समय पर समाधान सुनिश्चित करना है। इसके लिए सरकार की ओर से सहयोग पोर्टल पर शिकायतों और आवेदनों के निपटारे की समय-सीमा निर्धारित की गई है।
नियमों के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को तय समय के भीतर शिकायतों पर सुनवाई पूरी कर उनका समाधान करना अनिवार्य है। इसके बावजूद कई अधिकारियों ने निर्धारित समय-सीमा का पालन नहीं किया और बड़ी संख्या में मामलों को लंबित रखा।
शिकायतों के निपटारे में लापरवाही और अनावश्यक देरी को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने 15 अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के जरिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि आम जनता की समस्याओं और शिकायतों के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम और पदस्थापन की सूची
क्र. सं. जिला अधिकारी/कर्मी का नाम पद एवं पदस्थापन
1 मुंगेर श्री जय प्रकाश अंचल अधिकारी, हवेली खड़गपुर
2 मुंगेर श्रीमती अर्चना कुमारी अंचल अधिकारी, टेटियाबंबर
3 भोजपुर श्री रवि रंजन प्रखंड विकास पदाधिकारी, आरा सदर
4 कटिहार श्री संजीव कुमार अंचल अधिकारी, कोढ़ा
5 भागलपुर श्री संतोष कुमार सुमन अंचल अधिकारी, नवगछिया
6 अररिया श्री पंकज कुमार अंचल अधिकारी, फारबिसगंज
7 गया श्री रमेश कुमार अंचल अधिकारी, बोधगया
8 जहानाबाद श्री रंजीत कुमार उपाध्याय अंचल अधिकारी, मखदुमपुर
9 सुपौल सुश्री/श्रीमती प्रियंका सिंह अंचल अधिकारी, त्रिवेणीगंज
10 सुपौल सुश्री/श्रीमती वीणा वैशाली कार्यपालक पदाधिकारी, निर्मली एवं सिमराही
11 शेखपुरा श्री रोहित कुमार दुबे सहायक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, शेखपुरा
12 मुजफ्फरपुर श्री भोला नाथ कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, कुढ़नी
13 पूर्वी चंपारण श्री श्याम बाबू राय कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, मझौलिया
14 सीतामढ़ी श्री पवन कुमार कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, सुरसंड
15 गोपालगंज श्री शुभम कुमार राजस्व कर्मचारी