ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम का निधन, पटना में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व बिहारभूमि पोर्टल पर लंबित वादों के समय-सीमा में निष्पादन का सख्त निर्देश, सभी समाहर्ताओं को भेजा गया पत्र Bihar Tourism: घूमने के लिए बेस्ट है बिहार का यह वॉटरफॉल, खूबसूरती देख पर्यटक हो रहे मंत्रमुग्ध Bihar Bhumi: बिहार में तीन माह के भीतर खत्म होंगे भूमि विवाद के सभी मामले, सरकार ने जारी किए निर्देश; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? Bihar Bhumi: बिहार में तीन माह के भीतर खत्म होंगे भूमि विवाद के सभी मामले, सरकार ने जारी किए निर्देश; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? Viral Video: किराए पर पत्नी दे रहा यह युवक, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर भड़का यूजर्स का गुस्सा Viral Video: किराए पर पत्नी दे रहा यह युवक, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर भड़का यूजर्स का गुस्सा Purnia Jogbani Bus Service: पूर्णिया एयरपोर्ट-जोगबनी बस सेवा शुरू, दो और बसों का जल्द शुरू होगा परिचालन, जानिए पूरी अपडेट

बिहार में 14 हजार नए स्थानों पर बनेगी जेब्रा क्रॉसिंग, 30 अप्रैल तक कार्य पूरा करने का निर्देश

बिहार सरकार ने राज्यभर में पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए 14 हजार नए स्थलों पर जेब्रा क्रॉसिंग निर्माण का निर्णय लिया है। विकास आयुक्त ने सभी संबंधित विभागों को 30 अप्रैल 2026 तक निर्माण और पेंटिंग कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है।

बिहार न्यूज

25-Feb-2026 04:59 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए नीतीश सरकार ने जेब्रा क्रॉसिंग का निर्माण कराये जाने का निर्णय लिया है। राज्य में 14 हजार नए स्थानों पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाये जाएंगे। 30 अप्रैल 2026 तक सड़कों पर सभी चिन्हित जेब्रा कॉसिंग का निर्माण करने का निर्देश दिया गया है। जेब्रा क्रॉसिंग का निर्माण एवं पेंटिंग का कार्य पूर्ण कराने के लिए विकास आयुक्त समय सीमा तय की है। निर्धारित समय सीमा में कार्य कराने के लिए पथ संबंधी विभाग/प्राधिकरण को निर्देश दिया गया है। 


राज्य में पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए पथ एवं अन्य विभागों द्वारा जेब्रा क्रॉसिंग निर्माण के लगभग 14 हजार नए स्थल चिन्हित किये गए हैं। इन चिन्हित स्थलों पर 30 अप्रैल 2026 तक जेब्रा क्रॉसिंग निर्माण एवं पेंटिंग का कार्य पूर्ण कराया जाएगा। इस संबंध में विकास आयुक्त, बिहार द्वारा सभी पथ संबंधित विभागों एवं प्राधिकरणों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी चयनित स्थलों पर मानक अनुरूप एवं दृष्टिगोचर जेब्रा क्रॉसिंग का निर्माण सुनिश्चित किया जाए।


गौरतलब है कि परिवहन विभाग, बिहार सड़क सुरक्षा परिषद द्वारा जेब्रा क्रॉसिंग निर्माण के लिए विभिन्न विभागों से चयनित स्थलों की सूची मांगी गई थी। पथ निर्माण विभाग - 342, ग्रामीण कार्य विभाग- 12858 तथा एनएचआई द्वारा 88 स्थलों पर जेब्रा क्रॉसिंग का निर्माण प्रस्तावित है। पूर्व से पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य एवं एनएचआई द्वारा लगभग 9500 जेब्रा क्रॉसिंग निर्मित हैं। 


सड़क सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में राज्यभर में जेब्रा क्रॉसिंग निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण की प्रगति की समीक्षा की गई। बताया गया कि राज्य में चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थलों, विद्यालयों, अस्पतालों, बाजार क्षेत्रों, तथा अधिक यातायात वाले प्रमुख चौराहों के निकट जेब्रा क्रॉसिंग का निर्माण पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। 


परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर सबसे पहला अधिकार पैदल यात्रियों का है। सुरक्षित, व्यवस्थित यातायात व्यवस्था स्थापित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। पैदल यात्रियों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जेब्रा क्रॉसिंग का निर्माण कराया जाना आवश्यक है।


स्पष्ट, चौड़ी एवं मानक के अनुरूप पेंट की गई जेब्रा क्रॉसिंग सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रभावी माध्यम है। इससे पैदल यात्रियों को सुरक्षित रूप से सड़क पार करने की सुविधा मिलेगी तथा वाहन चालकों को निर्धारित स्थान पर रुकने और यातायात नियमों का पालन करने की प्रेरणा मिलेगी।

 

जेब्रा क्रॉसिंग निर्माण/पेंटिंग का कार्य प्रतिवेदन हर सप्ताह उपलब्ध कराने के लिए पथ संबंधी विभागों को निर्देश दिया गया है। वहीं सभी जिला पदाधिकारियों को निदेशित किया गया है कि जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में जेब्रा क्रॉसिंग निर्माण की नियमित समीक्षा करें तथा कार्य की गुणवत्ता  सुनिश्चित करें। 


परिवहन विभाग ने अपील की है कि वे जेब्रा क्रॉसिंग पर वाहन रोकें, पैदल यात्रियों को प्राथमिकता दें और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं। सामूहिक सहभागिता से ही सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सकती है।