RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
01-Mar-2026 07:11 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Railway Project: बिहार में रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने के लिए करीब 1000 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाने की महत्वाकांक्षी योजना तैयार की गई है। इस परियोजना को वर्ष 2031 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
रेल लाइन से जुड़े इन प्रोजेक्ट्स के लिए वर्ष 2026-27 के बजट में लगभग 10,379 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत करीब 30 परियोजनाओं पर काम किया जाएगा। इनमें 20 रेल लाइनों का दोहरीकरण (डबलिंग) और 10 नई रेल लाइनों का निर्माण शामिल है।
हाल ही में डीडीयू-पटना-झाझा सेक्शन के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा पुनारख-किऊल के बीच तीसरी और चौथी लाइन परियोजना की अनुमानित लागत 2668 करोड़ रुपये है। यह लाइन करीब 49.57 किलोमीटर लंबी होगी और पटना व लखीसराय जिलों से होकर गुजरेगी। इसके बन जाने से पटना-किऊल-झाझा सेक्शन पर भीड़ कम होगी और यात्रा समय में कमी आएगी।
इन परियोजनाओं के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा प्रारंभिक राशि जारी कर दी गई है। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार होने के बाद शेष राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल राज्य में कई रेल लाइनों के दोहरीकरण का कार्य प्रगति पर है। इस पूरी योजना का उद्देश्य ट्रेनों की संख्या बढ़ाना, लेटलतीफी की समस्या कम करना और माल ढुलाई व्यवस्था को सुदृढ़ करना है।
इसके अलावा समस्तीपुर-हसनपुर-खगड़िया रेल लाइन, सकरी-फारबिसगंज नई रेल लाइन (दोहरीकरण सहित), ललितग्राम-वीरपुर नई रेल लाइन, औरंगाबाद-बिहटा रेल लाइन, आरा-सासाराम लाइन विस्तार, फ्रेट कॉरिडोर कनेक्शन और पटना में रेल सुविधाओं के विस्तार जैसे कई अन्य महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट भी इस योजना में शामिल हैं।