पटना: भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान पाखी हेगड़े पारंपरिक परिधान में नजर आईं। उन्होंने राज्यपाल को उपहार भी भेंट किया। इस खास मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें पाखी हेगड़े और राज्यपाल एक-दूसरे को उपहार देते दिखाई दे रहे हैं।
बता दें कि छठ महापर्व बिहार की लोक संस्कृति और आस्था का प्रमुख पर्व है। इसे बिहार सहित देश-विदेश में रहने वाले लोग पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं। इस मौके पर पाखी हेगड़े ने भी बिहार की समृद्ध परंपरा और लोक आस्था से जुड़े इस महापर्व की शुभकामनाएं दीं।