ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / bihar / patna-news / Bihar News : “तोर मजनुआ रंगदार के थाना दिवाना बा...", आर्केस्ट्रा गर्ल्स...

Bihar News : “तोर मजनुआ रंगदार के थाना दिवाना बा...", आर्केस्ट्रा गर्ल्स के साथ पिस्टल लेकर डांस करते हुए वीडियो वायरल, फायरिंग के बाद दशहत

Bihar News : बिहार के भोजपुर जिले में एक रिसेप्शन पार्टी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग और तमंचे पर डांस का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक भोजपुरी गानों की धुन पर स्टेज पर पिस्टल लहरा रहे हैं। एक वीडियो

01-Feb-2026 02:50 PM

By First Bihar

Bihar News : बिहार के भोजपुर जिले में एक रिसेप्शन पार्टी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग और तमंचे पर डांस का मामला चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने स्थानीय प्रशासन की नींद उड़ा दी। वायरल तीन वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक स्टेज पर चढ़कर भोजपुरी गानों की धुन पर पिस्टल लहरा रहे थे। खासतौर पर एक वीडियो में यह भी देखा गया कि “तोर मजनुआ रंगदार के थाना दिवाना बा…” गीत बजते समय एक युवक खुलेआम फायरिंग कर रहा था। इससे न केवल वहां मौजूद लोगों की जान खतरे में पड़ गई, बल्कि यह पूरे इलाके के लिए सुरक्षा की चुनौती भी बन गया।


एक अन्य वीडियो में हालात और भी खतरनाक दिखे, जहां डांस कर रही महिला के हाथ में पिस्टल थमा दी जाती है और वहीं से फायर किया जाता है। इस वीडियो ने लोगों में चिंता की लहर दौड़ा दी और सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया आई। इसके बाद स्थानीय टाउन थाना पुलिस सक्रिय हुई और मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की।


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिंद टोली मोहल्ला निवासी 19 वर्षीय दीपांशु कुमार उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी एएसआई जावेद आलम के बयान पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर की गई है। पूछताछ में दीपांशु ने स्वीकार किया कि फायरिंग उसके एक साथी की देसी पिस्टल से की गई थी। इसके आधार पर पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


अभी तक फायरिंग में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी और तलाश जारी है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि किसी भी तरह की सार्वजनिक हर्ष फायरिंग या हथियार का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


स्थानीय लोग भी इस घटना से चिंतित हैं और मांग कर रहे हैं कि इस प्रकार की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई हो। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने यह साबित कर दिया कि भोजपुर जिले में कुछ लोग कानून की परवाह किए बिना अपने अहंकार और दिखावे के लिए जानलेवा हरकतें कर रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई से अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि बाकी आरोपी भी जल्द गिरफ्तार होंगे और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सकेगी।


इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि शादियों और समारोहों में हथियार का इस्तेमाल किस हद तक खतरनाक साबित हो सकता है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की सक्रियता से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन यह घटना सुरक्षा और कानून व्यवस्था की दिशा में चेतावनी के रूप में देखी जा रही है।